संदेश

rajasthan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान में 8 रुपये में मिलेगा भरपेट स्वादिष्ट भोजन, आज से शुरू होगी इंदिरा रसोई योजना

चित्र
राजस्थान में ’कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए गहलोत सरकार द्वारा आज नगरीय क्षेत्रों में इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जा रही है। इसमें जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मिलेगा। गौरतलब है कि सरकार ने इंदिरा रसोई को प्रदेश के विभिन्न शहरों प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल पर स्थापित करने की ब्लूप्रिंट तैयार किया है। भोजन की मेन्यू की बात करे तो भोजन में मुख्य रूप से दाल, चपाती, सब्जी और अचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से प्रति थाली 8 रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गहलोत ने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद श्रेणी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। निर्देश दिए कि इसके लिए #Rajasthan में देश का सबसे अच्छा पीडीएस सिस्टम विकसित किया जाए ताकि हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर राशन मिल सके और गेहूं का उठाव एवं वितरण समय पर हो।  कोविड-19 महामारी के कारण जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का राज्य सरकार ने सर्वे करवाया था, जो राष्ट्रीय ...

महीनेभर बाद सीएम गहलोत और सचिन पायलट की हुई मुलाकात, बैठक में सीएम गहलोत बोले- हम खुद लाएंगे विश्वास प्रस्ताव

चित्र
file photo राजस्थान में सियासी घमासान अब लगभग अब खत्म हो चुका है। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के सभी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान महीनेभर बाद सीएम गहलोत और सचिन पायलट की भी मुलाकात हुई।  विधानसभा में कांग्रेस खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी : मुख्यमंत्री    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि विधानसभा में कांग्रेस खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "हम विश्वास मत खुद लाएंगे विधानसभा में." विधायकों की नाराजगी पर गहलोत ने कहा, "किसी भी एमएलए की शिकायत है उसे दूर करेंगे। अभी चाहें अभी मिल लें. बाद में चाहे बाद में मिल लें."

राजस्थान में 56 हजार 100 संक्रमित: उदयपुर में 1700 पार कोरोना मरीज, आज सबसे ज्यादा जोधपुर में 193, धौलपुर 177, जयपुर में 121, बीकानेर 115, उदयपुर 38 और भीलवाड़ा में 33 नए केस आए सामने

चित्र
प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,213 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 56 हजार 100 हो गई है। वहीं 41 हजार 648 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 822 मरीजों की मौत हो गई है। आज सबसे ज्यादा जोधपुर में 193, धौलपुर 177, जयपुर में 121, बीकानेर 115, उदयपुर 38 और भीलवाड़ा में 33 नए केस सामने आए है। 1700 पार उदयपुर में कोरोना केस उदयपुर में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में आज 38 मरीज मिले है। कुल कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1719 पहुंच गया है। राहत की बात है कि जिले में 1347 लोग ठीक भी हो गए है। आपको बतादें कि अबतक जिले में 76286 कोरोना टेस्ट हो चुके है। सिरोही जिले में अबतक 999 कोरोना मरीज हो गए है। डूंगरपुर में 13 नए केस सामने आए है। अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 761 है। राजसमंद  जिले में कुल 807 हुई है। प्रतापगढ़ मे आज 06 नए केस आये जो बढ़कर 232 कोरोना केस हो गये है।  वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोन...

प्रदेश में कोरोना बेकाबू होने पर, सीएम गहलोत ने लिया बड़ा फैसला

चित्र
राजस्थान में कोरोना बेकाबू होता हुआ नजर आ रहा है जिसके चलते राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम गहलोत ने ​कहा कि जिन जिलों में कोरोना के पॉजिटिव केसेज बढ़ रहे हैं, वहां जिला कलेक्टर आवश्यकता अनुसार सीमित क्षेत्र में लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू, कन्टेनमेंट सहित अन्य पाबंदियां लगा सकते हैं।  जिन जिलों में कोरोना के पॉजिटिव केसेज बढ़ रहे हैं, वहां जिला कलेक्टर आवश्यकता अनुसार सीमित क्षेत्र में लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू, कन्टेनमेंट सहित अन्य पाबंदियां लगा सकते हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता में कमी आई है। pic.twitter.com/wWPIUfhJSu — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 3, 2020 लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता में कमी आई है।  साथ ही आर्थिक, सामाजिक गतिविधियों, परिवहन एवं अन्य आवागमन के दौरान लापरवाही के कारण तेजी से मामले बढ़े हैं। ऐसे में कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना ज़रूरी है। लोग हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

रक्षाबंधन के अवसर पर आज राजस्थान सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं को दिया बढ़ा तोहफा, निःशुल्क कर सकेगी यात्रा

चित्र
रक्षाबंधन के पर्व पर आज भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं तथा बालिकाओं को राजस्थान  राज्य पथ परिवहन निगम एवं जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. की बसों में नई शुल्क यात्रा का तोहफा दिया है।  रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं से सिटी बसों, साधारण एवं एक्सप्रेस बसों ( एसी, वोल्वो एवं ऑल इंडिया परमिट वाली बसों को छोड़कर) में कोई किराया नही लगेगा।

राजस्थान ​के नगरीय क्षेत्रों में जरूरतमंदों को इस योजना के तहत मिलेगा मात्र 8 रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन, जानिए कैसे?

चित्र
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 अगस्त से प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत करने का फैसला किया है। सरकार ने ’कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 20 अगस्त से प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मिलेगा। गहलोत ने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद श्रेणी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। निर्देश दिए कि इसके लिए #Rajasthan में देश का सबसे अच्छा पीडीएस सिस्टम विकसित किया जाए ताकि हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर राशन मिल सके और गेहूं का उठाव एवं वितरण समय पर हो।  कोविड-19 महामारी के कारण जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का राज्य सरकार ने सर्वे करवाया था, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित नहीं हैं। इस सर्वे में 20 लाख परिवारों के 68 लाख सदस्यों का पंजीयन किया गया था। योजना के लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस योजना पर हर साल 100 करो...

राजस्थान में 42 हजार पार संक्रमित: प्रदेश के उदयपुर में आज 50, बांसवाड़ा में 26, राजसमंद में 16, सिरोही में 10, भीलवाड़ा में 13 नए मामले

चित्र
राजस्थान में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,147 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 42 हजार 083 हो गई है। वहीं 29 हजार 845 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 680 मरीजों की मौत हो गई है। 11 हजार 558 मरीज सक्रिय है।  उदयपुर में आज कम रहा कोरोना संक्रमण #COVID19 13 deaths and 1147 new positive cases reported in Rajasthan today till 8.30pm, taking the total number of cases in the state to 42,083: State Health Department pic.twitter.com/IPWYa1zTm2 — ANI (@ANI) July 31, 2020 उदयपुर में संक्रमितों की संख्या में आज कम बढ़त रही, एक दिन में 50 नए केस सामने आए है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1304 पहुंच गया है।  राहत की बात है कि जिले में 1005 लोग ठीक भी हो गए है। वहीं 13 लोगों ने कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ दिया। 286 केस सक्रिय चल रहें है।  आपको बतादें कि अबतक जिले में 63 हजार 278 कोरोना टेस्ट हो चुके है।  ...

राजस्थान में सियासी हलचल तेज, अब जैसलमेर के लिए रवाना हुए गहलोत गुट के विधायक

चित्र
राजस्थान में सियासी घमासान अभी तक भी जारी है। विधानसभा सत्र की तारीख की घोषणा के बाद भी लगातार बैठकों का दौर थमा नहीं है।  Jaipur: #Rajasthan Congress MLAs, supporting Chief Minister Ashok Gehlot, leave from Fairmont Hotel for the airport. They are now being shifted to Jaisalmer. pic.twitter.com/O5NfmKKfmT — ANI (@ANI) July 31, 2020 आज विधायकों को जयपुर से जैसलमेर होटल से शिफ्ट करने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार जयपुर के होटल से विधायक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए हैं।

राजस्थान में 40 हजार 936 संक्रमित: अबतक उदयपुर में 1254, सिरोही में 868, भीलवाड़ा में 625, राजसमंद में 617 कोरोना मामले

चित्र
राजस्थान में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,156 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 40 हजार 936 हो गई है। वहीं 29 हजार 231 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 667 मरीजों की मौत हो गई है। 11 हजार 038 मरीज सक्रिय है।  उदयपुर में आज कम रहा कोरोना संक्रमण उदयपुर में संक्रमितों की संख्या में कल कम बढ़त रही, एक दिन में 04 नए केस सामने आए है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1254 पहुंच गया है। राहत की बात है कि जिले में 959 लोग ठीक भी हो गए है। वहीं 13 लोगों ने कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ दिया। 282केस सक्रिय चल रहें है। आपको बतादें कि अबतक जिले में 61 हजार 453 कोरोना टेस्ट हो चुके है। सिरोही जिले में आज 09 नए मामले सामने आए है जो बढ़कर 869 हो गए है। डूंगरपुर में 05 नए केस, अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 589 है। राजसमंद जिले में 23 नए केस आए जो बढ़कर कुल 617 हुई है। प्रतापगढ़ में 176 हो गये है।  वहीं चित...

राज्यपाल ने गहलोत सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी, 14 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र

चित्र
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गहलोत सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।  Rajasthan: Governor Kalraj Mishra issues orders to convene assembly session from 14th August. The Governor, in his order, has also directed that all measures should be taken during the conduct of Assembly Session, as per the guidelines issued to prevent spread of #COVID19 . https://t.co/w5devAUNys — ANI (@ANI) July 29, 2020 आपको बतादें कि गहलोत सरकार ने राज्यपाल से 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की थी। जिसको लेकर प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

राजस्थान में कोरोना महाविस्पोट: प्रदेश के उदयपुर में 79, भीलवाड़ा में 29, सिरोही में 27 और राजसमंद में 24 नए मामले आए सामने

चित्र
राजस्थान में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,144 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 39 हजार 780 हो गई है। वहीं 28 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 654 मरीजों की मौत हो गई है।  उदयपुर में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण http://www.rajswasthya.nic.in/ उदयपुर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है एक दिन में 79 नए केस सामने आए है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1250 पहुंच गया है। राहत की बात है कि जिले में 959 लोग ठीक भी हो गए है। वहीं 13 लोगों ने कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ दिया।  278 केस सक्रिय चल रहें है। आपको बतादें कि अबतक जिले में 59 हजार 940 कोरोना टेस्ट हो चुके है।  सिरोही जिले में आज 27 नए मामले सामने आए है जो बढ़कर 860 हो गए है। डूंगरपुर में 11 नए केस, अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 584 है। राजसमंद जिले में 24 नए केस आए जो बढ़कर कुल 594 हुई है।  प्रतापगढ़ में 176 ह...

ब्रेकिंग न्यूज़ । RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखे परिणाम

चित्र
राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in और  rajresults.nic.in पर देखें।

राजस्थान में सियासी बवाल जारी: राजभवन में कांग्रेस विधायक कर रहे नारेबाजी

चित्र
राजस्थान में घमासान के 15 वें दिन राजभवन में सभी कांग्रेस विधायक नारेबाजी कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस विधायक वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगा रहे हैं।  #WATCH Rajasthan: Congress MLAs supporting Chief Minister Ashok Gehlot sit and raise slogans at Raj Bhawan. The Chief Minister had met Governor Kalraj Mishra this afternoon over the issue of the convening of the Assembly Session. pic.twitter.com/m6XhwwMuM2 — ANI (@ANI) July 24, 2020 मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार सीएम की ओर से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की जा रही है।

सियासी घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री ने की राहत की बौछार, लॉकडाउन से प्रभावित हुए 35 लाख जरूरतमंद परिवारों को एक हजार रुपए देने का निर्णय

चित्र
कोरोना प्रकोप व सियासी घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतों की बौछार की है।  राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में गहलोत सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित हुए 35 लाख जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सम्बल एवं तात्कालिक राहत देने के लिए एक हजार रूपए की अनुग्रह राशि एक बार और देने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इस पर 351 करोड़ रूपए खर्च किए जाएगें। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित हुए 35 लाख जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सम्बल एवं तात्कालिक राहत देने के लिए एक हजार रूपए की अनुग्रह राशि एक बार और देने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इस पर 351 करोड़ रूपए खर्च होंगे। #Rajasthan 1/ — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 21, 2020 होटल एवं टूर ऑपरेटरों को गहलोत सरकार ने दी राहत साथ ही टिट्ट के माध्यम से गहलोत ने बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि कोविड-19 महामारी के कारण पर्यटन एवं होटल व्यवसाय व्यापक रूप से प्रभावित ...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, समर्थन मूल्य पर कुल उत्पादन के 50 प्रतिशत तक हो दलहन-तिलहन की खरीद

चित्र
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत किये जाने का आग्रह किया। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत किये जाने का आग्रह किया है। साथ ही वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 25 प्रतिशत के अनुरूप, चने की पूरी खरीद किये जाने का भी अनुरोध किया है। कोविड-19 महामारी की इस संकट की घड़ी में राज्य विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऎसे में किसानों को समर्थन मूल्य खरीद योजना का पूरा लाभ दिलाकर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दलहन एवं तिलहन खरीद के लक्ष्य 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना किसानों के हित में होगा। पत्र में कहा है कि रबी सीजन 2020-21 में प्रथम अनुमान 26.85 लाख मैट्रिक टन उत्पादन के आधार पर चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने 6....

राजस्थान में सियासी घमासान : 9 दिन बाद वसुंधरा ने तोड़ी चुप्पी, पहला बयान- कांग्रेस की आंतरिक कलह का नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है

चित्र
राजस्थान के सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 9 दिन में पहला बयान दिया। राजे ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की अंदरुनी कलह की कीमत चुकानी पड़ रही है। #RajasthanFirst pic.twitter.com/Qzq1iv0Yuy — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 18, 2020 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए बताया कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के आंतरिक कलह का नुकसान आज राजस्थान की जनता को उठाना पड़ रहा है। - ऐसे समय में जब हमारे प्रदेश में कोरोना से 500 से अधिक मौतें हो चुकी है तथा करीब 28,000 लोग कोरोना पॉजिटिव है। - ऐसे समय में जब टिड्डी हमारे किसानों के खेतों पर लगातार हमले कर रही है। - ऐसे समय में जब हमारी महिलाओं के खिलाफ अपराध ने सीमाएं लांघ दी है। - ऐसे समय में जब प्रदेशभर में बिजली समस्या चरम पर है। और ये तो केवल मैं कुछ ही समस्याएं बता रही हूँ! कांग्रेस, भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोष लगाने का प्रयास कर रही है। सरकार के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए! कभी ...

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच मायावती ने कहा - राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए

चित्र
राजस्थान में सियासी उठा-पठक के बीच बसपा पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र को राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए।  1. जैसाकि विदित है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन व बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जग-जाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम किया है। 1/2 — Mayawati (@Mayawati) July 18, 2020 बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान के सीएम गहलोत ने बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जगजाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और असंवैधानिक काम किया है।'  2. इस प्रकार, राजस्थान में लगातार जारी राजनीतिक गतिरोध, आपसी उठा-पठक व सरकारी अस्थिरता के हालात का वहाँ के राज्यपाल को प्रभावी संज्ञान लेकर वहाँ राज्य में राष्ट्रपति शासन लग...

राजस्थान में 27 हजार पार कोरोना संक्रमित: प्रदेश के उदयपुर में 934, सिरोही में 738, डूंगरपुर में 502, राजसमंद में 411, भीलवाड़ा में 318 कोरोना केस

चित्र
कोरोना का कहर राजस्थान में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 737 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 27 हजार 174 हो गई है। वहीं 19,970 लोग कोरोना से ठीक हो गए है।  इस वायरस से 538 मरीजों की मौत हो गई है। 6 हजार 666 मरीज सक्रिय है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात 08:30 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार उदयपुर जिले में आज 18 नए केस सामने आए है। अब तक 934 केस सामने आए हैं।  737 new #COVID19 positive cases and 8 deaths have been reported in Rajasthan today. Total number of cases stand at 27174 including 6666 active cases and 538 deaths: State Health Department pic.twitter.com/QbO5x2DiO3 — ANI (@ANI) July 16, 2020 सिरोही जिले में आज 38 नए केस सामने आए जो बढ़कर 738 हुई है। डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 502 है। राजसमंद जिले में 411 हुई है। प्रतापगढ़ में 154 हो गये है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में जो 318 कोरोना पॉजिटिव...

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का मामला पंहुचा 24 हजार पार : प्रदेश के जौधपुर में आज 156, उदयपुर में 4 वही जयपुर में 53 नए केस आए सामने

चित्र
राजस्थान में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 644 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार 392 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है की 18,103 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 510 मरीजों की मौत हो गई है।  चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात 08:30 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार उदयपुर जिले में आज 4 नए केस सामने आए है। अब तक 870 केस सामने आए हैं। सिरोही जिले में आज 17 नए केस सामने आए जो बढ़कर 671 हुई है।  (यह आंकड़े रात 08:30 बजे तक  http://www.rajswasthya.nic.in   की सूचि से लिए गए है) डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 489 है। राजसमंद जिले में 370 वही प्रतापगढ़ में 147 कोरोना संक्रमित है। चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में जो 290 कोरोना पॉजिटिव है। बांसवाड़ा जिले में कुल कोरोना के 104 मरीज है।

राजस्थान में 23 हजार पार कोरोना संक्रमित: प्रदेश के उदयपुर 36, सिरोही 18 एवं राजसमन्द में 14 नए केस आए सामने

चित्र
कोरोना का कहर राजस्थान में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज  574  नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 23 हजार 748 हो गई है। वहीं 17,869 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 503 मरीजों की मौत हो गई है।  चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात 08:30 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार उदयपुर जिले में आज 36 नए केस सामने आए है। अब तक 866 केस सामने आए हैं।  सिरोही जिले में आज 18 नए केस सामने आए जो बढ़कर 654 हुई है।  Rajasthan reports 574 new #COVID19 positive cases and 6 deaths today, taking the total number of positive case and deaths to 23,748 and 503, respectively: State Health Department pic.twitter.com/U7WTUSoH9K — ANI (@ANI) July 11, 2020 डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 488 है। राजसमंद जिले में आज 14 नए केस सामने आए जो बढ़कर 369 हुई है। प्रतापगढ़ में 145 हो गये है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में जो 289 को...
live-tv-namaste-gaon.png