महीनेभर बाद सीएम गहलोत और सचिन पायलट की हुई मुलाकात, बैठक में सीएम गहलोत बोले- हम खुद लाएंगे विश्वास प्रस्ताव
![]() |
| file photo |
राजस्थान में सियासी घमासान अब लगभग अब खत्म हो चुका है। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के सभी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान महीनेभर बाद सीएम गहलोत और सचिन पायलट की भी मुलाकात हुई।
विधानसभा में कांग्रेस खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि विधानसभा में कांग्रेस खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "हम विश्वास मत खुद लाएंगे विधानसभा में." विधायकों की नाराजगी पर गहलोत ने कहा, "किसी भी एमएलए की शिकायत है उसे दूर करेंगे। अभी चाहें अभी मिल लें. बाद में चाहे बाद में मिल लें."

