राजस्थान में 8 रुपये में मिलेगा भरपेट स्वादिष्ट भोजन, आज से शुरू होगी इंदिरा रसोई योजना
राजस्थान में ’कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए गहलोत सरकार द्वारा आज नगरीय क्षेत्रों में इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जा रही है। इसमें जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मिलेगा।
गौरतलब है कि सरकार ने इंदिरा रसोई को प्रदेश के विभिन्न शहरों प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल पर स्थापित करने की ब्लूप्रिंट तैयार किया है। भोजन की मेन्यू की बात करे तो भोजन में मुख्य रूप से दाल, चपाती, सब्जी और अचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से प्रति थाली 8 रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
गहलोत ने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद श्रेणी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। निर्देश दिए कि इसके लिए #Rajasthan में देश का सबसे अच्छा पीडीएस सिस्टम विकसित किया जाए ताकि हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर राशन मिल सके और गेहूं का उठाव एवं वितरण समय पर हो।
कोविड-19 महामारी के कारण जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का राज्य सरकार ने सर्वे करवाया था, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित नहीं हैं। इस सर्वे में 20 लाख परिवारों के 68 लाख सदस्यों का पंजीयन किया गया था। योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस योजना पर हर साल 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

