राजस्थान में कोरोना महाविस्पोट: प्रदेश के उदयपुर में 79, भीलवाड़ा में 29, सिरोही में 27 और राजसमंद में 24 नए मामले आए सामने
राजस्थान में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,144 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 39 हजार 780 हो गई है। वहीं 28 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 654 मरीजों की मौत हो गई है।
उदयपुर में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण
![]() |
| http://www.rajswasthya.nic.in/ |
उदयपुर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है एक दिन में 79 नए केस सामने आए है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1250 पहुंच गया है। राहत की बात है कि जिले में 959 लोग ठीक भी हो गए है। वहीं 13 लोगों ने कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ दिया।
278 केस सक्रिय चल रहें है। आपको बतादें कि अबतक जिले में 59 हजार 940 कोरोना टेस्ट हो चुके है। सिरोही जिले में आज 27 नए मामले सामने आए है जो बढ़कर 860 हो गए है। डूंगरपुर में 11 नए केस, अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 584 है। राजसमंद जिले में 24 नए केस आए जो बढ़कर कुल 594 हुई है।
प्रतापगढ़ में 176 हो गये है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। भीलवाड़ा में आज 29 नए केस सामने आए है। जो बढ़कर 594 हो गई है। बांसवाड़ा जिले में आज 17 नए मामले कुल कोरोना के 176 मरीज है।


