राजस्थान में 42 हजार पार संक्रमित: प्रदेश के उदयपुर में आज 50, बांसवाड़ा में 26, राजसमंद में 16, सिरोही में 10, भीलवाड़ा में 13 नए मामले
राजस्थान में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,147 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 42 हजार 083 हो गई है। वहीं 29 हजार 845 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 680 मरीजों की मौत हो गई है। 11 हजार 558 मरीज सक्रिय है।
उदयपुर में आज कम रहा कोरोना संक्रमण
#COVID19 13 deaths and 1147 new positive cases reported in Rajasthan today till 8.30pm, taking the total number of cases in the state to 42,083: State Health Department pic.twitter.com/IPWYa1zTm2— ANI (@ANI) July 31, 2020
उदयपुर में संक्रमितों की संख्या में आज कम बढ़त रही, एक दिन में 50 नए केस सामने आए है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1304 पहुंच गया है। राहत की बात है कि जिले में 1005 लोग ठीक भी हो गए है। वहीं 13 लोगों ने कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ दिया। 286 केस सक्रिय चल रहें है।
आपको बतादें कि अबतक जिले में 63 हजार 278 कोरोना टेस्ट हो चुके है। सिरोही जिले में आज 10 नए मामले सामने आए है जो बढ़कर 879 हो गए है। डूंगरपुर में 09 नए केस, अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 598 है। राजसमंद जिले में 16 नए केस आए जो बढ़कर कुल 633 हुई है। प्रतापगढ़ में 176 हो गये है।
वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। भीलवाड़ा में आज 13 नए केस सामने आए है। जो बढ़कर 638 हो गई है। बांसवाड़ा जिले में आज 26 नए मामले कुल कोरोना के 207 मरीज है।

