राजस्थान में सियासी घमासान के बीच मायावती ने कहा - राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए
राजस्थान में सियासी उठा-पठक के बीच बसपा पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र को राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए।
1. जैसाकि विदित है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन व बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जग-जाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम किया है। 1/2— Mayawati (@Mayawati) July 18, 2020
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान के सीएम गहलोत ने बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जगजाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और असंवैधानिक काम किया है।'
2. इस प्रकार, राजस्थान में लगातार जारी राजनीतिक गतिरोध, आपसी उठा-पठक व सरकारी अस्थिरता के हालात का वहाँ के राज्यपाल को प्रभावी संज्ञान लेकर वहाँ राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए, ताकि राज्य में लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो। 2/2— Mayawati (@Mayawati) July 18, 2020
उन्होंने कहा कि वहां के राज्यपाल को प्रभावी संज्ञान लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए, ताकि राज्य में लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो।

