मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, समर्थन मूल्य पर कुल उत्पादन के 50 प्रतिशत तक हो दलहन-तिलहन की खरीद


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत किये जाने का आग्रह किया।

गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत किये जाने का आग्रह किया है। साथ ही वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 25 प्रतिशत के अनुरूप, चने की पूरी खरीद किये जाने का भी अनुरोध किया है।

कोविड-19 महामारी की इस संकट की घड़ी में राज्य विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऎसे में किसानों को समर्थन मूल्य खरीद योजना का पूरा लाभ दिलाकर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दलहन एवं तिलहन खरीद के लक्ष्य 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना किसानों के हित में होगा।

पत्र में कहा है कि रबी सीजन 2020-21 में प्रथम अनुमान 26.85 लाख मैट्रिक टन उत्पादन के आधार पर चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने 6.71 लाख मैट्रिक टन के प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किये थे, लेकिन भारत सरकार द्वारा 6 लाख 15 हजार 750 मैट्रिक टन के प्रस्ताव ही स्वीकृत किये गए हैं, जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित कुल उत्पादन की 25 प्रतिशत खरीद के लक्ष्य से 2.07 प्रतिशत कम हैं।

चने के समर्थन मूल्य एवं बाजार भाव में लगभग एक हजार से 1200 रूपये प्रति क्विंटल का अन्तर चल रहा है। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के कारण समर्थन मूल्य पर चना विक्रय करने में किसानों का अधिक रूझान रहा है, लेकिन निर्धारित 25 प्रतिशत के लक्ष्य से कम खरीद होने के कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। 

इससे उनमें रोष व्याप्त हो रहा है। आग्रह किया है कि किसानों के हित में वर्तमान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केन्द्र सरकार द्वारा पूरी खरीद की जाए। साथ ही दलहन एवं तिलहन खरीद के लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वल्लभनगर : 3 शिक्षकों के बीच विद्यालय में हाथापाई

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया