लसाडिया: जनजाति जागरण मंच की टीम ने भरी रेखा की कॉलेज फीस
अधिकतर देखा जाता है कि बालिका की पढ़ाई की फीस नहीं होने से पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबुर होती है उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड क्षेत्र में संचालित जनजाति जागरण मंच की टीम कर रही है गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता। मंच के मिडिया प्रभारी सत्यनारायण मीणा ने बताया कि मंच की टीम को पता चला कि रेखा मीणा नि. वैसाखिया को बीएसटीसी द्वितीय वर्ष की फीस देने में असमर्थ हैं। मंच की पूरी टीम रेखा पिता स्व.शंकरजी निवासी आँजनी वैसाकिया के घर पहुची। मंच को पता चला कि उसे द्वितीय वर्ष में प्रवेश शुल्क की आवश्यकता है और उसके पिताजी के नही होने की वजह से वह शुल्क जमा नही कर पा रही है।मंच की टीम ने सोशल ग्रुप के माध्यम से मुहिम चलाकर पूरी टीम ने सहायता राशि 15000₹ एकत्रित कर रेखा को सुपुर्द की। लसाड़िया क्षेत्र में जनजाति जागरण मंच पिछले 6 वर्ष से शिक्षा, निशुल्क कोचिंग तथा समाज के उत्थान के लिए कई कार्य कर रहा है। मंच और भी कई आवश्यकता वाले गरीब की मदद इससे पहले कर चुका है। मंच की पूरी टीम निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। रिपोर्ट: भैरुलाल आमेटा