गींगला। घर के बाहर रखी कार जली
उदयपुर जिले के गींगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुडेल गांव में बीती रात एक कार में अचानक आग की लपटें निकलने लगी। जानकारी के अनुसार गुडेल निवासी गमेर लाल औदीच्य के घर के बाहर रखी हुंडई कार में से रात 11 बजे आग की लपटें दिखाई दी। जिस पर मालिक ने दौड़कर आग बुझाने चाही, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कुछ ही देर में कार पूरी जल गई। कार 10 माह पूर्व ही खरीदी गई थी। सूचना मिलने पर गींगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
रिपोर्ट - देवानंद दमामी

