सलूम्बर | मारपीट कर घर से बेदखल करने का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज



सलूम्बर। सलूंबर थाना क्षेत्र के नगर में स्थित घाटी दरवाजा निवासी परिवार के साथ मारपीट कर घर से बेदखल करने के प्रयास में पुलिस ने मामला दर्ज किया। बुधवार देर शाम को सलूंबर थाना क्षेत्र के घाटी दरवाजा निवासी भेरूलाल पुत्र हिराजी वागरिया उम्र 50 वर्ष ने मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि भय्यू पुत्र हनीफ खान एवं लाला पुत्र अशरफ खान निवासी घाटी दरवाजा सलूंबर ने घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरी पत्नी बुजुर्ग मां एवं दोनों पुत्रियों के साथ लातों एवं गुसो से मारपीट कर मेरे मकान से बेदखल कर भगाने का प्रयास किया गया तथा साथ में ही जान से मारने की धमकियां दी। मेरे परिवार द्वारा चिल्लाने एवं बचाने का शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हितेंद्र सिंह को सुपुर्द की। नगर वासियो ने पुलिस के प्रति रोष प्रकट करते हुए बताया कि नगर में पूर्व में भी ऐसे हादसे हो चुके है और प्रशासन ने आज तक सख्त कदम नही उठाया है सलूम्बर आजादी के बाद से ही असंवेदनशील कस्बा माना जाता है जहा आये दिन धर्म को लेकर झगड़ा फसाद होता रहता है जिसको लेकर प्रशासन ने आज तक कोई ठोस कदम नही उठाया है वही आप को बता दे कि पुलिस मामला शांत नही कर पाती है तो शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनो पक्षो के  मोतबीरो से समझाई करने में लग जाती है परन्तु आज के समय मे शांति समिति की बैठक में जो बातें होती है केवल खाना पूर्ति के लिए की जाती है बाकी धरातल पर जैसे का तैसा है

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल