ब्रेकिंग न्यूज सलूम्बर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल चलते राहगीर को चपेटे में लिया
उदयपुर जिले के सलूम्बर नगर के मुख्य बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल चलते राहगीर को चपेट में लेते हुए ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा टकराया, इस घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से शंकर पिता रत्ना मीणा निवासी पाया तालाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सलूंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।
रिपोर्ट - देवानंद दमामी

