लूणदा : अफीम मार्फिन कम करवाने बाबत् दिया ज्ञापन

सांसद जोशी से मुलाकात कर अफीम में मार्फिन क म करवाने बाबत् पत्र सौंपते ग्रामवासी ।
लूणदा। धाकड़ों का खेड़ा (रामपुरा) ग्राम वासियों ने रविवार को चित्तौडगढ सांसद जोशी को अफीम मार्फिन कम करवाने बाबत् ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया की अफीम फसल वर्ष 2013-14 में अच्छी फसल विभाग को सौंपी थी और औसत भी विभाग की मांग के अनुसार सें अधिक किसानों द्वारा दी गई थी इस आधार पर विभाग ने काश्तकारों को ग्रेडिंग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय दी गई थी उस समय किसान ग्रेडिंग से संतुष्ट हो गये थे लेकिन विभाग की ओर से अब किन्हीं कारणों से अफीम घटिया व मिलावट एंव मार्फिन के कारण से किसानों के अनुज्ञा पत्र (लाईसेन्स) निरस्त कर दिये। इस पर ग्रामवासियों ने सांसद से मांग की वर्ष 2013-14 में घटिया मार्फिन को 9 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कराया जावे जिससे की किसानों को राहत मिल सके। साथ ही 2010 सेे 2019 तक के घटिया अफीम के लाईसेन्स बहाल किया जावे। इधर, अमरपुरा जागीर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भी सांसद जोशी से मुलाकात कर बोहेड़ा से अमरपुरा जागीर,धाकडों का खेड़ा से तलावद तक 20 किलोमीटर डामरीकरण सडक़ की मांग की, साथ ही अमरपुरा जागीर गांव के चौराहों पर हाई मास्क लाईट लगाने की मांग की।  इस दौरान गोपाल धाकड़,उदयलाल धाकड़, फुलचन्द धाकड, विष्णु धाकड़,लोकेश धाकड़,नरेश धाकड़, भगवती लाल धाकड़ मौजूद थे। 

रिपोर्ट - युवराज पंचोरी 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल