सलूम्बर में ध्वजारोहण के साथ कल्पद्रुम महामंडल विधान शुरू




सलूम्बर। नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पीछे उदयपुर रोड स्थित महावीर नगर में कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं चारित्र शुद्धि महामंडल विधान ध्वजारोहण ,मंडप उद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन की धर्मपत्नी सज्जन देवी के चारित्र शुद्धि व्रत के 1234 उपवास, सोलह कारण व्रत के 32 उपवास, 10 लक्षण व्रत के 10 उपवास (दो बार) ,अष्टानिका व्रत ,जिनगुण संपत्ति व्रत, सम्मेद शिखर व्रत, भक्तामर व्रत ,णमोकार व्रत , पंचमेरु व्रत आदि व्रतों के उद्यापन के उपलक्ष में कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन आचार्य वैराग्यनंदी  महाराज ,आचार्य सुंदरसागर  महाराज ,गणिनी आर्यिका प्रज्ञामति  माताजी  ससंघ 51 दिगंबर जैन संतो के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित ऋषभ शास्त्री नागपुर ,सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित कमलेश सिंघवी सलूंबर के निर्देशन में प्रारंभ हुआ ।



इस अवसर पर  ध्वजारोहण लक्ष्मीलाल ढालावत,  ललित भीमावत, अभय कुमार गांधी, रमेश कुणिया, महेंद्र रुपावत, देवेन्द्र दोषी ने ,समवशरण अनावरण -गणेशलाल हेमावत, भूराचंद मालवी, मगनलाल भीमावत, मंडप उद्घाटन, भगवानलाल रायकिया ,महावीर गांधी, भंवरलाल ढालावत, हुक्मीचंद नाकरोत ने, चित्रअनावरण जवेरचंद सिंघवी गणेश लाल मालवी, अशोक गांधी, मोहन लाल शेरावत ने ,दीप प्रज्वलन प्रभुलाल दोषी ,दिनेश चंद्र ढालावत ,अजब लाल दोशी परतापुर ने,पत्रिका अनावरण गौतम लाल सिंगवी, हिरालाल तोरावत ,मोहनलाल रजावत ने,अखंड दीप प्रज्वलन डॉ नयन डालावत ने  किया।



दोपहर में प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ शास्त्री के निर्देशन मे सरलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, अंग न्यास  अंकुर आरोपण  अखंड दीप प्रज्वलन  पश्चात  संगीतकार शानू एंड एंड पार्टी महुआ द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के साथ विधान आराधना प्रारंभ हुई ।विधान में चक्रवर्ती छगनलाल सज्जन देवी दोषी, विजय चंद नर्मदा देवी दोषी, जीवराज पुष्पा देवी दोषी, आकाश दोषी ,सौधर्म इन्द्र नरेश कुमार निर्मला देवी दोषी, धनपति कुबेर निखिल- वीणा दोषी, यज्ञनायक पवन कुमार- ममता देवी ढालावत सहित ईशान, सनत कुमार, महेंद्र ,ब्रह्म,शुक्र, सतार ,सहस्रार, सूर्य, चंद्र इंद्र और प्रति इंद्रो ने विभिन्न मंत्रोचार के साथ अर्ध समर्पित किए। आचार्य वैराग्य नंदी महाराज और आचार्य सुंदर सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए ।इसके पूर्व  प्रातः श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ आचार्य संघों के सानिध्य में घट यात्रा निकली। घट यात्रा के पांडाल स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं ने कलश के जल से  मंत्रोचार के साथ मंडप पंडाल की शुद्धि की ।   सायकालीन सत्र में श्रीजी और आचार्य श्री की मंगल आरती पश्चात देवनंदी कला मंच द्वारा मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई।  विधान समापन 25 जून को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल