संदेश

loksabha-election लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोगो ने वोट डाल कर सेल्फी लेते हुए मनाया लोकतंत्र का पर्व, देखे तस्वीरें

चित्र

कानोड़ में लगभग 65% मतदान हुआ

चित्र
राज्य के पहले चरण तथा केंद्र के चौथे चरण में आज शांतिपूर्ण तरीके से कानोड़ में मतदान हुआ। कोई अप्रिय या हिंसक घटना नहीं घटी। कानोड़ में पांच स्थानों पर नौ पोलिंग बूथ पर चुनाव हुए। आदिवासी चत्रंग बालिका, चतुर राजकीय, सूरजपोल व चामुंडा माता पर बूथ स्थापित किये गए। मतदाता प्रातः 7:00 बजे से पोलिंग बूथ पर आना शुरू हुए एवं लम्बी कतारे देखी गयी। उस समय मतदाताओं में उत्साह देखा गया। समय के साथ करीब 12  बजे से 3 बजे तक रुक रुक कर मतदान होता रहा। पुनः 4 बजे से बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाताओं को देखा गया। एवं अंतिम समय तक मतदाता डटे रहे। नगर में बड़े नेता के रूप में  चित्तौड़ के भाजपा प्रत्याक्षी सी पी जोशी ने लगभग  11 :30 बजे आकर कानोड़ दौरा किया तथा प्रमुख बूथ पर जाकर जानकारी जुटाई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा ने उन्हें हर बूथ की जानकारी दी। इसी दौरान कुछ पार्टियों के कार्यकर्ताओ ने 200 मीटर के दायरे के बाहर अपने अपने बूथ लगा रखे थे तथा मतदाताओं से अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। कानोड़ के मदन मोहन डूंगरवाल ने स्वरचित कविता मो...

वल्लभनगर विधानसभा मे 67.30 मतदान हुआ सम्पन्न

चित्र
भींडर । चितौडगढ़ संसदीय क्षेत्र के वल्लभनगर विधानसभा में  सोमवार को  शातिपूर्वक मतदान सम्पन हुआ। विधानसभा के 283 बूथों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। सुबह 7 बजे से ही मतदान के लिए लोग अपने घरो से बाहर निकल निकलकर वोट देने के लिए अपने बूथ पर गये। वल्लभनगर  के पूर्व विधाायक रणधीर सिंह भीण्डर ने अपने  परिवार  के साथ मतदान किया। वहीं वर्तमान विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने भी अपने परिवार के साथ अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। दिव्यांगों ने भी उत्साह के साथ मतदान किया। जगह-जगह लगे सेल्फी पांईट पर मतदाताओं ने सेल्फी लेने की होड़ मची रही। भीण्डर निवासी अब्बालाल चौबीसा के पिता का निधन सुबह हो गया था उनका अंतिम संस्कार 3 बजे हुआ।चौबीसा ने 5.15 पर मत दिया। प्रशासन की ओर से मतदान केन्द्रों  पर टेन्ट की और पानी की व्यवस्था रही और सुरक्षा व्यवस्था की दुष्टी से चाक चोबन्ध रही। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

सलूम्बर : अर्जुन के ‘भव्य रोड शो’ में उमडे कार्यकर्ता

चित्र
रोड शो में उमड़ा सैलाब सलूम्बर । अर्जुन लाल मीणा ने अपने संसदीय क्षेत्र एवं हाड़ी रानी के त्याग व बलिदान की भूमि सलूम्बर में भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने क्षेत्रीय विधायक  अमृत लाल मीणा  व  नगर पालिका अध्यक्ष  राजेश्वरी  शर्मा के  मौजूदगी में शनिवार को आयोजित नगर में ‘भव्य रोड शो’ में उमड़ा जन सैलाब को देख कर  सलूम्बर में उत्सवी माहौल बन गया। अर्जुन लाल मीणा उदयपुर संसदीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मीणा ने उदयपुर के सलूम्बर में विशेष तौर पर डिजाइन किए गए खुले वाहन से रोड शो शुरू किया। सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में बहुमूल्य आदिवासी  मतदाता हैं। सलूम्बर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के अमृत लाल विधायक हैं जो आदिवासी समुदाय से आते हैं। लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत करने  के लिए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग सड़क पर निकले थे। रोड शो नगर के किशन पोल से प्राम्भ हुआ जहा से, श्रदानन्द मार्ग, खटीक वाडा, सूरजपोल रोड, सदर बाजार, होंली चौक, आजाद मोहल्ला, रावली पोल, हर मन्दिर, ताला...

सलूम्बर : महिलाओं के बाद अब बच्चे बोले- मैं भी चौकीदार

चित्र
सलूम्बर । प्रधानमंत्री मोदी के खुद को चौकीदार बताने और विपक्ष के चौकीदार चोर कहने के बाद पुरे देश में हर तरफ खुद को चौकीदार बताने की होड मची हुई ! महिलाए ,युवा बुजुर्ग ,नेता से लेकर हर वर्ग के लोग खुद को चौकीदार बताकर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन कर रहे है एसे में भला बच्चे कैसे पीछे रहते है ! सलूम्बर कस्बे में बच्चों ने भी खुद को चौकीदार घोषित कर छोटी-छोटी साईकिले लेकर सिर पर भाजपा टोपी,हाथों में झण्डियां लेकर कई घरों में पहूंचे जहां लोगों से पीएम मोदी को समर्थन देने की अपील की ! मासूम बच्चों को प्रत्याशी के बारे में भले जानकारी नही हो परन्तु प्रधानमंत्री मोदी को वोट दिलाने के लिए घर -घर घुमते नजर आये ! इन नन्हे चौकीदारों की अपील पर लोगों ने समर्थन की  सहमति जताई ! इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा ने भी मैं भी हूं चौकीदार के तहत घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया ! संजय शर्मा, प्रवक्ता, भाजपा नगर मंडल, सलूम्बर इस बीच बच्चों में मोदी के प्रति बढ़ते उत्साह को देख कर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष लव व्यास ने नगर के होंली चोक पहुच बच्चों की निकलती रैली को बीच रास्ते मे रुकवा कर उनके इ...

वल्लभनगर: बीएलओ को दिया आखरी प्रशिक्षण

चित्र
वल्लभनगर । आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के वल्लभनगर विधानसभा के बूथ लेवल अधिकारियों एवं चुनाव पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार संदीप अरोड़ा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं चुनाव पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर की मौजूदगी में सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।तहसीलदार संदीप अरोड़ा ने बताया कि आगामी चुनाव में लोकसभा चुनाव में बूथ लेवल अधिकारी  मल्टीपल रोल निभाएंगे  जिसमें  गुरुवार को बीएलओ को आखिरी प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण में वल्लभनगर तहसील के 99 व कुराबड़ उपतहसील के 57 बीएलओ ने भाग लिया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम गोपाल परिहार ने बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता पर्चीयों के वितरण के बारे में जानकारी ली गई साथ ही ऐसे बूथ जहां किसी कारणवश कुछ मतदाता पर्चियों का वितरण नहीं हुआ उसका फीडबैक लिया व बची हुई पर्चियों के कारण की लिखित में रिपोर्ट ली। 29 अप्रैल मतदान दिवस के दिन...

लोकसभा चुनाव चित्तौडग़ढ़ 2019 : वल्लभनगर विधानसभा के लिए गुरुवार का दिन सियासी हलचल के नाम रहा

चित्र
भीण्डर । चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र की वल्लभनगर विधानसभा में गुरुवार का दिन सियासी हलचल के नाम रहा। आपको बताये की यहा पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याषी चन्द्र प्रकाश जोशी व काग्रेंस प्रत्याषी गोपाल सिंह ईडवा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। भाजपा प्रत्याषी चन्द्र प्रकाश जोशी ने वल्लभनगर एवं मेनार मण्डल के बरोडिया, रूण्डेडा, किकावास, तारावट, धमानिया, बालाथल, गोटिपा, करणपुर, महाराज की खेडी, टुस डांगीयान, -सजयावा, भटेवर, मेनार आदि पंचायतो में सघन दौरा व भीण्डर कस्बे में रोड़ शो किया। जोशी का रामपोल बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों ने गर्भजोश से स्वागत किया गया। रोड शो बाहर का शहर, हिता गेट, मोचीवाड़ा, सदर बाजार, रावली पोल चौक, नरसिंह मंदिर, तड़कियों की बड़ली, सटड़िया बाजार, गिरवर पोल होते हुए सुजरपोल पहुचे। जोशी ने दुकानदारों को हाथ जोड़कर समर्थन मांगा। 29 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील गई। इस अवसर पर जोशी के साथ वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी उदय लाल डांगी, पूर्वा देहात जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पंड्या, भिंडर नगर मंडल अध्यक्ष  सुरेश कठा लि...

रेल्वे पुलिस सुरक्षा बल ने किया भीण्डर में रुट मार्च

चित्र
भींडर । लोकसभा चुनाव को देखते हुए गुरूवार भींडर पुलिस थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में रेल्वे पुलिस सुरक्षा बल के साथ थाना भिंडर के विभिन्न गांवो मे भीण्डर कस्बा सालेड़ा, वरणी, हिंता, चारगदीया गांवो में रूट मार्च किया। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

मतदाता जागरूकता रैली निकाली

चित्र
मतदाता जागरूकता रैली कानोड़ । सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग एवं आदर्श विशेष योग्यजन सेवा संस्थान के सयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग मतदाता जागरूकता ट्राई साईकिल रैली निकाली गई । इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी लसाडिय़ा लोगरलाल मीणा, संस्थान अध्यक्ष कलीराम खोखावत , उपाध्यक्ष रत्नेश सोनी, नारायण चौधरी, छुटन खां पठान, चंदन सिंह सारंगदेवोत, भैरूलाल मीणा, अन्तिम बाला तम्बोली, राजेश वेद सहित दिव्यांग मौजूद रहे 

कानोड़ : ईडवा के समर्थन में शक्तावत का दौरा

चित्र
भींडर । चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह ईडवा के समर्थन में बुधवार को  वल्लभनगर विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कानोड़ एवं आसपास की पंचायतों में सघन जनसंपर्क किया। इस मौके पर शक्तावत ने कांग्रेस प्रत्याशी ईडवा के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर उनको वल्लभनगर से जिताने की अपील की। इस मौके पर विधायक का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार किया। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

भाजपा भींडर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क

चित्र
चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश जोशी के समर्थन में भींडर में भाजपा भींडर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा यादव मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गांछा मोहल्ला, सुनारो की गली में सघन जनसंपर्क कर घर घर पर मतदाताओं से मिलकर भाजपा प्रत्याशी जोशी के समर्थन में अधिक से अधिक मत एवं समर्थन देख कर जिताने की अपील की। इस मौके पर भींडर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश कठालिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र मेहता, महामंत्री दिनेश कुमार सोनी, मंडल उपाध्यक्ष इंदर मल फांदोत, ललित मन दावत, राहुल जैन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

उदयपुर : हम उस परंपरा के हैं, जो किसी को छेड़ते नहीं हैं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं हैं : मोदी

चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उदयपुर-राजसमंद  लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा व दीया कुमारी के समर्थन में विजय संकल्प रैली को सम्बोधन के लिए उदयपुर के गांधी ग्रांउण्ड में सभा को आये। पीएम मोदी ने कहा कि "साथियों मां भारती का वैभव बढ़ाने की जिम्मेदारी उन युवा साथियों पर भी है जो लोकसभा में पहली बार वोट कर रहे हैं। बाकी कोई पांच या दस साल के लिए वोट डालने जाएगा। जो 21वी सदी में पैदा हुआ है वो वोट 21वीं शताब्दी के लिए देगा। उसे अपने सपने इसी शताब्दी में साकार करने है। उसके लिए जो भी है ये शताब्दी है। इस शताब्दी का भाग्य इन पांच वर्षों में देश की जो मजबूत नींव बनेगी, वो 21वीं सदी का भाग्य निर्धारित करने वाली है। जो पहली बार लोकसभा के चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं। उन्हे मैं शुभकामनाए देता हूं और प्रधानसेवक के रूप में स्वागत करता हूं। एक माह बाद 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद फिर एक बार मोदी सरकार आप बनाएंगे। तब हम सभी इस सपने को साकार करने के लिए जी-जान से जुटने वाले हैं। साथियों भाजपा एनडीए ने ये दिखा दिया है कि इस देश में एक ईमानदार सरकार चलाना भी संभव है। आपके ...
live-tv-namaste-gaon.png