उदयपुर : हम उस परंपरा के हैं, जो किसी को छेड़ते नहीं हैं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं हैं : मोदी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उदयपुर-राजसमंद  लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा व दीया कुमारी के समर्थन में विजय संकल्प रैली को सम्बोधन के लिए उदयपुर के गांधी ग्रांउण्ड में सभा को आये।

पीएम मोदी ने कहा कि "साथियों मां भारती का वैभव बढ़ाने की जिम्मेदारी उन युवा साथियों पर भी है जो लोकसभा में पहली बार वोट कर रहे हैं। बाकी कोई पांच या दस साल के लिए वोट डालने जाएगा। जो 21वी सदी में पैदा हुआ है वो वोट 21वीं शताब्दी के लिए देगा। उसे अपने सपने इसी शताब्दी में साकार करने है। उसके लिए जो भी है ये शताब्दी है। इस शताब्दी का भाग्य इन पांच वर्षों में देश की जो मजबूत नींव बनेगी, वो 21वीं सदी का भाग्य निर्धारित करने वाली है। जो पहली बार लोकसभा के चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं। उन्हे मैं शुभकामनाए देता हूं और प्रधानसेवक के रूप में स्वागत करता हूं।


एक माह बाद 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद फिर एक बार मोदी सरकार आप बनाएंगे। तब हम सभी इस सपने को साकार करने के लिए जी-जान से जुटने वाले हैं। साथियों भाजपा एनडीए ने ये दिखा दिया है कि इस देश में एक ईमानदार सरकार चलाना भी संभव है। आपके सहयोग से पूरे देश में इमानदारी की एक नई नीति स्थापित हो रही है। अगर अब कोई धनवान बैंक का पैसा वापस नहीं करता तो वो चैन की नींद नहीं सो पाएगा। अगर कोई देश से भागने की कोशिश करता है तो उसके लिए भागना मुश्किल होगा। जो भागकर देश से बाहर गया है। उसे मिशेल मामा की तरह उठाकर वापस लाया जाएगा। ये हमारी सरकार है जिसने बैंक का पैसा खाने वालों को सजा दी है। साथियों पहले की सरकार अपने अरबपति साथियों को फोन बैंकिंग की परंपरा से कर्ज दिलवाती थी। हम मुद्रा बैंक के जरिए गरीब और आदिवासी सथियों को बिना गारंटी कर्ज दे रहे हैं। ऐसा देश में शायद पहली बार हुआ होगा। पहली बार सवा चार करोड़ लोगों ने बैंक से पैसा लिया। अपना नया काम शुरू किया। भाइयों हम उस परंपरा के हैं कि किसी को छेड़ते नहीं है और किसी ने छेड़ा तो छोड़ते भी नहीं है। मेवाड़ के बारे में ये मशहूर है कि घास की रोटी खा सकते हैं लेकिन आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकते, ये संस्कार महाराणा प्रताप ने हमें दिये हैं। ये संस्कार महाराणा प्रताप हमे देते हैं, लेकिन ये मिलावटी कांग्रेस कहती है कि आतंकवाद की बात नहीं करनी चाहिए। इनकी बातों में आने वाला कोई और हो सकता है मोदी नहीं। आतंकवाद पर मोदी प्रहार कर रहा है। खुश हैं ना आप लोग। घर में घुसकर मारता है।


राष्ट्रिय सुरक्षा के बारे में चुनावों में चर्चा होनी चाहिए। ये कोई नगर परिषद या विधानसभा का चुनाव नहीं है। लोकसभा का चुनाव है। इसमें राष्ट्र सुरक्षा की बात होनी चाहिए। कांग्रेस और उनके महामिलावटी हमारे सपूतों के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं। देश के सपूतों ने देश का माथा ऊंचा किया है। ये सबूत वाली गैंग ने माथा नीचे किया है। चुनाव से दस दिन पहले जो उनका टेप रिकॉर्ड बजता था। पहले दो चरण के चुनाव में लोगों ने ऐसा सबूत दिया, इनका टेप रिकॉर्ड बंद हो गया। चुनाव के पहले दो चरणों में नामदारों को जनता ने सबूत दे दिया है।"



"अगले पांच चरणों में भी देश के लोग, देश के वीर जवानों पर उठाये सवालों का जवाब चुन-चुनकर देने वाले हैं। हमारी सरकार ने देश की साख बढ़ाने, सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही आपका जीवन आसान बनाने का भी लगातार प्रयास किया है। इसका एक उदाहरण है - पासपोर्ट, देश भर में बीते 5 वर्षों में 300 से ज्यादा नए पासपोर्ट केंद्रों की स्थापना की गई है। हाईवे, रेलवे, एयर वे के अलावा आई वेयानि मोबाइल फोन और इंटरनेट के लिए भी हमने बहुत सारे विकास के कदम उठाए हैं। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत गांव-गांव तक नेटवर्क अच्छा करने का प्रयास किया जा रहा है। बीते पांच साल में जिस तरह से भारत में विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, पर्यटकों से आने वाला राजस्व बढ़ा है, उसका सीधा लाभ राजस्थान के लोगों को भी मिला है।


ये कहता है सियासी थर्मामीटर 

यह आदिवासी मतदाता बहुल सीट है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आदिवासी समुदाय से हैं। एक उम्मीदवार बीटीपी का भी है। आसपुर, खेरवाड़ा में बीटीपी की बड़ी मौजूदगी है। विधानसभा चुनाव में आसपुर में बीटीपी कांग्रेस को पछाड़ दूसरे नंबर पर थी। बीटीपी की तरफ झुकाव रखने वाले ज्यादातर परंपरागत मतदाता कांग्रेस समर्थक हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान आंतरिक विरोधों और कई नेताओं की नाराजगी के बावजूद सात विधानसभा सीटें जीती थीं और पार्टी के नाराज धड़ों को भी साथ ले आए। कांग्रेस के लिए पार्टी के अंदर एकजुटता की कमी दूर करने की बड़ी चुनौती है।सभा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा और राजसमंद की चार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए हुई।"


मंच पर यह रहे मौजुद 

पूर्व गृह मंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा, राजसमंद लोकसभा प्रत्याशी  दीया कुमारी, पूर्व मंत्री व राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश मामा जी भजन लाल शर्मा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल चंद मीणा, सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा, झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, गोगुंदा विधायक प्रताप भील, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, उदयपुर नगर निगम मेयर चंद्र सिंह कोठारी ,भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पवार, उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वल्लभनगर : 3 शिक्षकों के बीच विद्यालय में हाथापाई

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया