लोकसभा चुनाव चित्तौडग़ढ़ 2019 : वल्लभनगर विधानसभा के लिए गुरुवार का दिन सियासी हलचल के नाम रहा


भीण्डर। चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र की वल्लभनगर विधानसभा में गुरुवार का दिन सियासी हलचल के नाम रहा। आपको बताये की यहा पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याषी चन्द्र प्रकाश जोशी व काग्रेंस प्रत्याषी गोपाल सिंह ईडवा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। भाजपा प्रत्याषी चन्द्र प्रकाश जोशी ने वल्लभनगर एवं मेनार मण्डल के बरोडिया, रूण्डेडा, किकावास, तारावट, धमानिया, बालाथल, गोटिपा, करणपुर, महाराज की खेडी, टुस डांगीयान, -सजयावा, भटेवर, मेनार आदि पंचायतो में सघन दौरा व भीण्डर कस्बे में रोड़ शो किया। जोशी का रामपोल बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों ने गर्भजोश से स्वागत किया गया। रोड शो बाहर का शहर, हिता गेट, मोचीवाड़ा, सदर बाजार, रावली पोल चौक, नरसिंह मंदिर, तड़कियों की बड़ली, सटड़िया बाजार, गिरवर पोल होते हुए सुजरपोल पहुचे।





जोशी ने दुकानदारों को हाथ जोड़कर समर्थन मांगा। 29 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील गई। इस अवसर पर जोशी के साथ वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी उदय लाल डांगी, पूर्वा देहात जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पंड्या, भिंडर नगर मंडल अध्यक्ष  सुरेश कठा लिया, महामंत्री दिनेश कुमार सोनी, गोपीकृष्ण आमेटा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र मेहता, महावीर वया, ललित मंदावत, चमन सोनी , इंद्रमल फांदोत, मेनारिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, ललित मेनारिया, वल्लभनगर विधानसभा विस्तारक अवधेश व्यास पूर्व उपप्रधान मोहन मेनारिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेष उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहब्त सिंह राव ने जनसम्पर्क किया


जनसम्पर्क के दौरान मण्डल अध्यक्ष लालुराम गायरी,लक्ष्मीलाल मेनारिया, डेयरी चेयरमेन गीता पटेल, विकास सूथार, दिपक पण्डया सवाईलाल लखावत, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

वहीं काग्रेंस प्रत्याषी गोपाल सिंह ईडवा, वल्लनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत दोनों ने हिंता, केदारिया, बांसड़ा, मेनार, अमरपुरा, रायला महादेव, सवना, कुण्डई, चारगदीया, धारता, सालेड़ा, सांरगपुरा भीण्डर, मीणा दरवाजा, हिंता गेट पर सभा का आयोजन हुआ। काग्रेंस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत ने राजस्थान सरकार की 3 महीनों में कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच में रखा और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियां गिनाते हुए बताया की 15 लाख रुपये विदेशों में जमा काला धन वापिस लाने, दो करोड़ नौजवानो को रोजगार देने, एक सर के बदले 10 सर लाने के वादे कर सत्ता में आई भाजपा के सभी वायदे जुमले साबित हुऐ है जिसे आप सब भली भांति जान चुके हो, इस लिए आप को कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर यहां से काग्रेंस उमीदवार को जिताये।



कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा में आपकी सेवा में सदैव तैयार हुं और आप कड़ी से कड़ी जोडने का कार्य करे जिससे आपके क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास कार्य हो सकें, इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सदस्य माधव लाल अहिर, पूर्व भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत, भीण्डर नगर काग्रेंस अध्यक्ष पुरण व्यास, मुकेश गांगावत, ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल कुकड़ा, सूरजमल मेनारिया, पूर्व मेनार संरपच उंकार लाल मेनारिया, पूर्व प्रधान चमन शेखर सूथार, श्याम लाल मेनारिया, भीण्डर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्याम सुंदर साहू सहित कई काग्रेंसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वल्लभनगर : 3 शिक्षकों के बीच विद्यालय में हाथापाई

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड