भाजपा भींडर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क
चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश जोशी के समर्थन में भींडर में भाजपा भींडर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा यादव मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गांछा मोहल्ला, सुनारो की गली में सघन जनसंपर्क कर घर घर पर मतदाताओं से मिलकर भाजपा प्रत्याशी जोशी के समर्थन में अधिक से अधिक मत एवं समर्थन देख कर जिताने की अपील की। इस मौके पर भींडर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश कठालिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र मेहता, महामंत्री दिनेश कुमार सोनी, मंडल उपाध्यक्ष इंदर मल फांदोत, ललित मन दावत, राहुल जैन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा


