सलूम्बर : अर्जुन के ‘भव्य रोड शो’ में उमडे कार्यकर्ता



रोड शो में उमड़ा सैलाब

सलूम्बर। अर्जुन लाल मीणा ने अपने संसदीय क्षेत्र एवं हाड़ी रानी के त्याग व बलिदान की भूमि सलूम्बर में भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने क्षेत्रीय विधायक  अमृत लाल मीणा  व  नगर पालिका अध्यक्ष  राजेश्वरी  शर्मा के  मौजूदगी में शनिवार को आयोजित नगर में ‘भव्य रोड शो’ में उमड़ा जन सैलाब को देख कर  सलूम्बर में उत्सवी माहौल बन गया।

अर्जुन लाल मीणा उदयपुर संसदीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मीणा ने उदयपुर के सलूम्बर में विशेष तौर पर डिजाइन किए गए खुले वाहन से रोड शो शुरू किया।

सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में बहुमूल्य आदिवासी  मतदाता हैं। सलूम्बर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के अमृत लाल विधायक हैं जो आदिवासी समुदाय से आते हैं। लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत करने  के लिए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग सड़क पर निकले थे। रोड शो नगर के किशन पोल से प्राम्भ हुआ जहा से, श्रदानन्द मार्ग, खटीक वाडा, सूरजपोल रोड, सदर बाजार, होंली चौक, आजाद मोहल्ला, रावली पोल, हर मन्दिर, तालाब रोड, चूंगी नाका से बांसवाड़ा रोड मिनेश पेट्रोल पंप के पास चुनाव कार्यालय पहुँचे जहाँ उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने लोकसभा क्षेत्र के सराड़ा, सलुम्बर ग्रामीण, व सलुम्बर नगर के  वार्ड के व बूथ स्तर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उदयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम में समाप्त हो गया, अब  प्रत्याशी रविवार को जनसंपर्क ही कर सकेंगे। राज्य की सभी  लोकसभा सीटों पर मतदान सोमवार को होगा जबकि मतगणना 23 मई को होगी।




मतदाओं से अपने मत के लिए अपील करते हुए अर्जुन लाल मीणा उदयपुर लोकसभा सांसद संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा

रिपोर्ट - भावेश सोमानी
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वल्लभनगर : 3 शिक्षकों के बीच विद्यालय में हाथापाई

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड