पंचायत राज चुनाव में दिखाएँ एकजुटता-कटारिया
प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया बैठक को सम्बोधित करते हुए आसपुर। जिला भाजपा की बैठक शनिवार को सोमकमला आम्बा बांध परिसर में प्रतिपक्ष नेता व पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के आतिथ्य में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री व जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रतिपक्ष नेता कटारिया ने पंचायत राज चुनाव से पूर्व एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनावों में कोई भी प्रधान, जिला प्रमुख बनने से पहले सदस्य को विजय बनायें। पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया भाजपा की सदस्यता अभियान में तेजी कार्य करने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। कटारिया ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर लोगों के बीच जाकर पंचायत राज चुनाव में पकड़ बनायें। बैठक में मौजूद कार्यकर्ता जयपुर में पत्रकारों पर झूठा मुकदमा कर, पत्रकारों को परेशान करना, पुलिस की बर्बता कार्यवाई का मामला हम विधानसभा में उठाएंगे। कांग्रेस के राज में अपराध बढ़ें, आए दिन चोरियां होना, अपहरण होना, बलात्कार की घटनाएं होना यह आम बात हो गई है कांग्र...