मनमोहन सिंह अमृतसर सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमृतसर सीट से कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसका प्रस्ताव पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखेगी।
  • पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा, विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के सामने रखा था। दोनों इस सिलसिले में राहुल से मुलाकात करेंगे।
  • पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि विधायकों और पार्टी की तरफ से यह बार-बार मांग आर ही है कि डॉ. मनमोहन सिंह को अमृतसर से चुनाव लड़वाया जाए। वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। अगर डॉ. मनमोहन सिंह चुनाव लड़ते हैं तो यह पंजाब का मान होगा।
  • डॉ. मनमोहन सिंह मूल रूप से होशियारपुर के हैं, लेकिन बाद में उनका परिवार अमृतसर में बस गया था। उनके भाइयों का कारोबार अमृतसर में ही है। वे अकसर अमृतसर जाते रहते हैं।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वल्लभनगर : 3 शिक्षकों के बीच विद्यालय में हाथापाई

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड