पंचायत राज चुनाव में दिखाएँ एकजुटता-कटारिया

प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया बैठक को सम्बोधित करते हुए  

आसपुर। जिला भाजपा की बैठक शनिवार को सोमकमला आम्बा बांध परिसर में प्रतिपक्ष नेता व पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के आतिथ्य में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री  व जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में  प्रतिपक्ष नेता कटारिया ने पंचायत राज चुनाव से पूर्व एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनावों में कोई भी प्रधान, जिला प्रमुख बनने से पहले सदस्य को विजय बनायें। पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया भाजपा की सदस्यता अभियान में तेजी कार्य करने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। कटारिया ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर लोगों के बीच जाकर पंचायत राज चुनाव में पकड़ बनायें।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ता 

जयपुर में पत्रकारों पर झूठा मुकदमा कर, पत्रकारों को परेशान करना, पुलिस की बर्बता कार्यवाई का मामला हम विधानसभा में उठाएंगे। कांग्रेस के राज में अपराध बढ़ें, आए दिन चोरियां होना, अपहरण होना, बलात्कार की घटनाएं होना यह आम बात हो गई है कांग्रेस के राज में। बैठक में जिला प्रभारी प्रमोद सामर, संघठन चुनाव प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, चौरासी पूर्व विधायक सुशील कटारा, जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, गजेन्द्रसिंह चौहान, हरीश पाटीदार, जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, प्रभु पण्ड्या, सुरेश फलोजिया, जोरावरसिंह रायकी, अनिल गुप्ता, इन्द्रविरसिंह, शंकरलाल डेचा सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे। सन्चालन महामंत्री सुदर्शन जैन ने किया।

रिपोर्ट-देवानंद दमामी 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वल्लभनगर : 3 शिक्षकों के बीच विद्यालय में हाथापाई

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड