सलूम्बर : महिलाओं के बाद अब बच्चे बोले- मैं भी चौकीदार
सलूम्बर। प्रधानमंत्री मोदी के खुद को चौकीदार बताने और विपक्ष के चौकीदार चोर कहने के बाद पुरे देश में हर तरफ खुद को चौकीदार बताने की होड मची हुई ! महिलाए ,युवा बुजुर्ग ,नेता से लेकर हर वर्ग के लोग खुद को चौकीदार बताकर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन कर रहे है एसे में भला बच्चे कैसे पीछे रहते है ! सलूम्बर कस्बे में बच्चों ने भी खुद को चौकीदार घोषित कर छोटी-छोटी साईकिले लेकर सिर पर भाजपा टोपी,हाथों में झण्डियां लेकर कई घरों में पहूंचे जहां लोगों से पीएम मोदी को समर्थन देने की अपील की ! मासूम बच्चों को प्रत्याशी के बारे में भले जानकारी नही हो परन्तु प्रधानमंत्री मोदी को वोट दिलाने के लिए घर -घर घुमते नजर आये ! इन नन्हे चौकीदारों की अपील पर लोगों ने समर्थन की सहमति जताई ! इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा ने भी मैं भी हूं चौकीदार के तहत घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया !
संजय शर्मा, प्रवक्ता, भाजपा नगर मंडल, सलूम्बर
इस बीच बच्चों में मोदी के प्रति बढ़ते उत्साह को देख कर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष लव व्यास ने नगर के होंली चोक पहुच बच्चों की निकलती रैली को बीच रास्ते मे रुकवा कर उनके इस उत्साह को देख उन्होंने बच्चों को टॉफी प्रधान की, इस मौके पर नगर के कही जगह बच्चों की रैली का स्वागत किया गया।
![]() |
| नगर में रैली निकालते बच्चे |
रिपोर्ट - भावेश सोमानी

