SUNDAY DOSE । इस हफ्ते गभर्वती महिला ने सड़क पर दिया फूल सी बच्ची को जन्म तो वही तीन बच्चो की डूबने से हुई मौत, दो ने की आत्महत्या और आपसी विवाद के चलते कई हुए घायल


1. मेड़-पारी को लेकर चली लाठी-पत्थर तीन महिला हुई घायल, दो को रेफर किया


छोटीसादड़ी । क्षेत्र के रम्भावली ग्रामपंचायत में बौनी करने गए परिजन खेत की मेड-पारी को लेकर विवाद हो गया। जिसमे एक दूसरे पर पत्थर बरसाए और लाठिया चलाई। वही तलवार से भी वार हुआ। इस दौरान तीन महिलाएं गम्भीर घायल हो गई। 

2. नाबालिग का बेचकर नाता करवाने के मामले में दो आरोपी को जेल, 3 पुलिस रिमांड पर

सराडा । गत दिनों सराडा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गुजरात के पाटण में ले जाकर 1 लाख 20 हजार में बेचकर किसी अन्य को नाता रखवाने के मामले में पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर पांचआरोपियों को गिरफ्तार किया। 

3. पिपलखूंट में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी भिडंत, तलवार, लाठियों व पत्थरों से किया हमला, कई घायल



प्रतापगढ़ । पिपलखूंट उपखण्ड के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के छायण गांव में पुराने जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुए विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार,लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान तलवार के वार से हंसराज के हाथ की 4 उंगलियां व विनोद के हाथ की हथेली कट गई। 

4. सलूम्बर के झल्लारा में बकरियां चराने का कहकर घर से निकली विवाहिता ने की फंदा लगाकर आत्महत्या



सलूम्बर । झल्लारा थाना क्षेत्र के नोली गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। नोली निवासी पार्वती पत्नि मावा मीणा बकरिया चराने गई थी, जो शाम तक घर नही लौटी। पता करने पर उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला। 

5. न इलाज मिला न अस्पताल के स्टाफ का साथ, गर्भवती महिला का परिवारजनों ने बीच सड़क पर कराया प्रसव, जन्मीं फूल सी बच्ची



बांसवाड़ा । कुशलगढ़ क्षेत्र के करणघाटी गांव की गर्भवती कांति और उसका परिवार ये दर्दनाक दिन भूलाने से नहीं भूला पाएगा। तेज प्रसव पीड़ा से कहराती पीड़िता कांति को अस्पताल स्टाफ ने बिना जांच पड़ताल के ही बाहर निकाल दिया था। ऐसे में दर्द से तड़पती महिला के अस्पताल के गेट पर ही प्रसव हो गया। 

6. ग्वालियर में पूरे लॉकडाउन में महिला और बच्ची को अपने साथ रखा, फिर छोड़ भागा, आरोपी ने जब बाइक चुराई, गिरफ्तारी पर खुले दोनों केस



सलूंबर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में ग्वालियर मध्यप्रदेश के गोल पहाड़िया निवासी बालकिशन उर्फ बंटी पुत्र जगदीश पाल को गिरफ्तार किया गया। बाइक चोरी के कारण गिरफ्तारी के साथ थाने में लॉकडाउन के पहले अपहरण के मामले का खुलासा भी हो गया। लॉकडाउन से पहले सलूंबर थाना सर्कल में जोधसागरद की महिला और बच्ची को भगा कर ले गया था। पुलिस मां-बेटी को तो लेकर आ गई थी लेकिन आरोपी फरार था। बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्त में आ गया। 

7. प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: फलासिया में प्रेमिका ने प्रेमी के घर के पास फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या



फलासिया । उदयपुर जिले के झाड़ोल के फलासिया थाना क्षेत्र के दमाणा गांव में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना के बाद प्रेमी के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। 

8. भैस चराने निकले चचरे भाई व दो बहनों की तालाब में डूबने से हुई मौत


डूंगरपुर ।  दोवड़ा थाना क्षेत्र के रामगढ गांव में तीन बच्चों की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चे भैस चराने निकले थे। इस दौरान जामुखंड तालाब में तीनों नहाने गए, इन तीनो बच्चो को तैरना नही आता था। तीनों नहाते-नहाते जलाशय की गहराई में चले जाने की वजह से डूब गए। 

9. सलूम्बर बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय पर आज से हुआ नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ 


सलूम्बर । नगर में बस स्टैंड पर लंबे अरसे से विवादित रहे यात्री प्रतीक्षालय की भूमि अब नगर पालिका की निजी संपत्ति हो गई हैं। वही आज से बस स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय का कार्य प्रारंभ हुआ। यात्री प्रतिक्षालय लंबे समय से जर्जर हो चुका था, बैठने क्षेत्र की व्यवस्था नहीं थी। सलूंबर बस स्टैंड शीघ्र ही यात्री प्रतिक्षालय का नवीनीकरण का कार्य प्रारम्भ होगा जिसमें पुराने टिन शेड को हटाकर पक्की छत व सुविधा युक्त बैठक व्यवस्था होगी।

10. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर भतीजे ने की अपने चाचा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


जिले के पानरवा थाना पुलिस ने काका की हत्या के आरोपी भतीजे को घटना की एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पानरवा थाना अधिकारी नाथू सिंह ने बताया भतीजे ने काका से शराब के लिए पैसे मांगे थे किंतु पैसे नहीं देने पर लोहे की एंगल से काका के सिर में वार कर दिया। काका मन्ना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी अंकित घटना के बाद जंगल में भाग गया। 

11. बांसवाड़ा एसीबी की टीम ने प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट पंचायत की ग्राम पंचायत केला मेला के सचिव को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार 


बांसवाड़ा एसीबी की टीम ने प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केला मेला के सचिव देवी सिंह को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की आखिरी किस्त के लिए पीड़ित से 3000 रुपए रिश्वत के मांगे थे। 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये