पाणुन्द : शतायु पार लोग भी पहुंचे मतदान करने
पाणुन्द व आस के मतदान केन्द्र पर शांतिपूर्ण मतदान कि प्रक्रिया हुई। जिसमें सुबह से ही मतदान केंद्र पर महिला व पुरुष की अलग अलग लंबी लाइनों की कतार नजर आई। धूप से बचने हेतू सुबह सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आई तो वही दोपहर में मतदान केंद्र सूने पड़े नजर आए।
5:30 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के पाणुन्द में 48 प्रतिशत मतदान हुआ।और टेकण में 70प्रतिशत हुआ। तो वही उदयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लसाडिया तहसील के धावड़ी ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा वोटिंग 80 प्रतिशत हुई।
लोग मतदान केन्द्र से मतदान करने के बाद लोटते वक्त हाथो पर लगे स्याही कि सेल्फी लेते नजर आए,और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखे। मतदान केंद्र पर दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर कि भी सुविधा उपलब्ध थी। जिन्हें स्काउट द्वारा मतदान केंद्र के अन्दर ले जाया व लाया जा रहा था।इस दौरान बुजुर्ग बंशीलाल हिरावत व शतायु पार 102 वर्षीय रुपलाल शर्मा अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पर पहुचे और मतदान कर लोगो को प्रेरित किया की एक वोट कितना किमती होता है।







