कानोड़ में लोकसभा चुनावो का प्रभाव शुरू

चौदहवीं लोकसभा आचार संहिता लगने के साथ ही सभी पार्टियों में हलचल होनी प्रारंभ हो गई। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र पर भी इसका असर देखा गया। उदयपुर भाजप देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पवार ने सोमवार देर रात्रि को भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। साथ ही कानोड़ मंडल अध्यक्ष पद भगवती लाल शर्मा की घोषणा होने से नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। 



पंवार ने बताया कि नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से कार्यक्रम करेंगे। जिला से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संगठन का कार्य संपादित करेंगे। मंगलवार प्रातः 9:30 बजे पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर बैठक हुई उसके तुरंत बाद सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाएंगे। यह सूचना जब कानोड़ नगर के पार्टी पदाधिकारी को पता चली तो बधाई देने के लिए लोग सामूहिक रूप से उपस्थित होने लग गए। पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहा। जब 4:00 बजे उदयपुर से लौटकर कानोड को पहुंचे तो लोगों ने आतिशबाजी कर मालाओं से और श्रीफल भेंट कर भगवती लाल शर्मा का स्वागत किया।



इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बैंड बाजों के साथ कानोड़ स्थित धर्मशाला पर एक आम सभा का आयोजन किया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे और कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शर्मा ने कहा है कि ,"मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। सभी धर्म समुदाय को लेकर व लोकतंत्र को जीवित रखते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।"

भगवती लाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में कार्य कर चुके हैं।

इस दौरान पार्टी के प्रमुख प्रमुख पदाधिकारी गिरधारी लाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर दक, नगरपालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, जम्भू कुमार सिंह, दिनेश जोशी, गोपाल कृष्ण मालवीय, भवन व्यास, प्रताप सिंह राव,अभिषेक दीन, गिरिराज लोहार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल