सांवलियाजी में शनि अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब


प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में शनि अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओ का जन सैलाब देखा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ चार दिन पूर्व नए वर्ष की तुलना से भी अधिक थी और मण्डफिया कस्बे को जोड़ने वाले हर सडक मार्ग यात्रियों से भरा हुआ था। सैकड़ों पैदल यात्रियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। मण्डफिया कस्बे को जोड़ने वाले चिकारडा, आसावरा माताजी, भादसोडा, बानसेन, घोडाखेडा पर लगे वाहनों का भारी जाम देखा गया। मंदिर तक पहुंचने में भक्तों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और पार्किंग के लिए भी बनाए गए बडे़-बडे़ पार्किंग स्थल छोटे पड़ गए।


मंगला आरती के समय से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ और दोपहर शयन 12 बजे तक मंदिर का पुरा कोरीडोर तथा यशोदा विहार चौक श्रद्धालुओं से भरा रहा। शनि अमावस्या के कारण पुजारी द्वारा भगवान सांवलिया सेठ के स्वर्ण आभा युक्त वागा धारण करवाया गया एंव विशेष पूजा अर्चना करवाई गयी। नव वर्ष के पर्व पर प्रशासन व पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया था, जिसकी सहायता से कार्यक्रम काफी आसानी से संभाला गया। मीरा सर्कल से कबूतर खाना, कूरेठा नाका, गोवर्धन बस स्टेण्ड, वासुदेव भवन पर भारी जाम रहा। थाना प्रभारी भवानीशंकर जांगिड सहीत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मीरा सर्कल व आसावरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए थे।

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल