भीण्डर: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

सतीश आमेटा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष

रविवार को नगर के भैरव राउमावि में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भीण्डर का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव में उपशाखा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति सतीश चन्द्र आमेटा निर्वाचित किए गए। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्वाचन अधिकारी गजानंद पाण्डे थे और अध्यक्षता शांतिलाल सुथार ने की। विशिष्ट अतिथि प्रकाश वया, जगदीश प्रसार सुथार आदि थे। कार्यक्रम में शिक्षा प्रणाली, शिक्षार्थी के हितार्थ एवं वर्तमान व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन मदनलाल चौबीसा ने किया।
   
शिक्षक संघ कार्यकारिणी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र आमेटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चौबीसा, उपाध्यक्ष नरेश सोनी, उपसभा अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया, मंत्री जगदीश चौबीसा, कोषाध्यक्ष मनोज मुणेत, सदस्य रामचन्द्र मोर्य, रामबक्ष खटीक, गोविन्द चौबीसा एवं प्रदेश प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद सुथार व जिला महासमिति के सदस्यों का निर्विंरोध निर्वाचन हुआ।

रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



gifs website

आज के सभी समाचार:  


live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल