भीण्डर: सुखाड़िया विवि इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, कॉमर्स कॉलेज बना विजेता

भीण्डर में आयोजित सुखाड़िया विवि इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम कॉमर्स कॉलेज व अतिथि।

शनिवार को नगर के द्रोणाचार्य कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित सुखाड़िया विवि इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का समापन हुआ। फाइनल मुकाबलें में मेजबान द्रोणाचार्य कॉलेज को कॉमर्स कॉलेज उदयपुर ने 36-22 से हराया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि भीण्डर ए’यूकेशन सोसायटी सचिव प्रणवीर सिंह भीण्डर थे। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. शबाना बानु ने की, विशिष्ट अतिथि जिला कबड्डी संघ सचिव सत्यनारायण गहलोत, राजस्थान विद्यापीठ विवि के खेल सचिव भंवरसिंह राठौड़ आदि थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीपराज सिंह चौहान ने किया।
     
सेमीफाइनल में मिली कड़ी टक्कर

आयोजन सचिव चक्रवीरसिंह शक्तावत ने बताया कि फाइनल मुकाबलें से पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में टीमों ने कड़ी टक्कर दी। पहले सेमीफाइनल मैच सांइस कॉलेज उदयपुर का मेजबान द्रोणाचार्य कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें द्रोणाचार्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सांइस कॉलेज को 42-28 अंक से मात दी। दूसरा सेमीफाइनल आर्ट्स कॉलेज उदयपुर का कॉमर्स कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ और कॉमर्स कॉलेज एक अंक की बढ़त से 30-29 अंक विजेता बना।


     
फाइनल मुकाबले में कॉमर्स कॉलेज ने दी कड़ी टक्कर

दोपहर 2 बजे फाइनल मुकाबला मेजबान द्रोणाचार्य कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही। इस दौरान द्रोणाचार्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कॉमर्स कॉलेज टीम ने पूरा दमखम दिखाते हुए 36-22 से मात देकर सुखाड़िया विवि इंटर कॉलेज खिताब जीतने में कामयाब रही। बेस्ट रेडर के रुप में आर्ट्स कॉलेज के हरीश गुर्जर व बेस्ट कैचर के रुप में कॉमर्स कॉलेज के आशिष गुर्जर पुरस्कार से सम्मानित किये गए ।

सैकड़ों दर्शकों ने उठाया मैच का लुत्फ

भीण्डर के द्रोणाचार्य कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के मैच देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों दर्शकों की संख्या रही। आयोजन को लेकर निर्णायक शारीरिक शिक्षक सानसिंह राणावत, पवन चौबीसा, रामसिंह भाटी, हरिसिंह राजावत, महेन्द्र कुमार चौबीसा, प्रतापसिंह राठौड़, शम्भूसिंह सांरगदेवोत, लक्ष्मीलाल गुर्जर, विजयप्रकाश पुरोहित, रमेश चौबीसा, शांतिलाल चौबीसा, टीम कोच जीतमल लौहार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



gifs website


आज के सभी समाचार




live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल