कानोड़ : कल होगी राणापुंजा भील की मूर्ति की स्थापना व रैली


राजस्थान भील समाज विकास समिति के तत्वाधान में भील समाज द्वारा कानोड़ तहसील के सारंगपुरा में राणापुंजा भील की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। शुक्रवार को प्रातः 9 बजे समाज द्वारा मालार्पण कर 9:15 से राणा पुंजा भील की विशाल रैली डीजे साउंड के साथ निकाली जाएगी। सारंगपुरा के राणापुंजा चौराहा से रैली की शुरुवात होगी। रैली कानोड़ की तरफ मुख्य सड़क मार्ग, कानोड़ बस स्टैंड से होते हुए कोर्ट चौराहा कानोड़ से पुनः इसी मार्ग से होते हुए सारंगपुरा राणापुंजा चौराहा पर आएगी। यहां एक विशाल सभा का आयोजन होगा तथा समाज के द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा।
समाज के मुख्य अध्यक्ष मांगी लाल भील भागल व सचिव वेणीराम भील अचलाना तथा कोषाध्यक्ष प्यारा भील, शंकर लाल अरणीदा सहित पंच पटेल व समाज जन मौजूद रहेंगे। यह जानकारी वेणीराम भील अचलाना ने दी।

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



आज के सभी समाचार



live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल