तेजा दशमी पर जाट बंधुओं ने निकाली रैली



तेजा दशमी के अवसर पर कानोड़ के आसपास क्षेत्र से तेजाजी मेला चारगदिया में सम्मिलित होने के लिए बोहेड़ा से सभी जाट बंधुओं द्वारा रैलियां निकाली गई। बाइक एंव अन्य वाहनों से लोग डीजे साउंड के साथ तेजा जी की जयकारा लगाते हुए जा रहे थे। बोहेड़ा से यह रैली शुरू हुई और अमरपुरा जागीर, कहारा, लुणडा, सारंगपुरा, कानोड़ में रैली का स्वागत किया गया। कानोड़ के आसपास के क्षेत्र राजपुरा, पीथलपुरा, शिवपुरा, हंसराज जी का खेड़ा से लोग कानोड़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और वहां से रैली में शामिल होकर भीण्डर होते हुए चाराज्ञा गए। शाम में एक सभा होगी और वहां भोजन व प्रसाद भी दिया जाएगा। भोजन की व्यवस्था चाराज्ञा ग्राम की ओर से की गयी है। यह जानकारी सारंगपुरा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जाट समाज के युवा किसान नेता भेरूलाल जाट ने दी।

जाट बंधुओं द्वारा रैलियां


आज के सभी समाचार

  

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल