कानोड़: सीएलजी शांति समिति की मीटिंग का आयोजन
आज पुलिस स्टेशन कानोड़ पर सीएलजी शांति समिति की मीटिंग का आयोजन कानोड़ थाना परिसर में गज सिंह सिसोदिया थानाधिकारी कानोड़ व भीण्डर थानाधिकारी मान सिंह द्वारा किया गया। आगामी मोहर्रम, जलझूलनी ग्यारस व गणेश प्रतिमा विसर्जन के संबंध में वार्ता करने के लिए दोनों ही समुदाय के एंव नगर के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक में इन त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण से मनाने के लिए वार्ता की गई। सभी की तरफ से पूर्ण रुप से सहयोग व शांति बनाये रखने का अनुरोध थानाधिकारी गज सिंह द्वारा किया गया। बैठक में रतन लाल लक्षकार, गिरधारी लाल सोनी नगर पालिका के उपाध्यक्ष दर्शन शर्मा, नगर पालिका पार्षद भवानी सिंह चौहान, महमूद खान पठान, मुख्तियार अहमद, अरुण भाणावत, रोशन भावसार, फिरोज भाटी, धर्मवीर, अर्जुनदास, अमजद, महावीर दक एवं कानोड़ के मोतबीर उपस्थित थे। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें , क्लिक करे आज के सभी समाचार तेजा दशमी पर जाट बंधुओं ने निकाली रैली (पूरा पढ़े >) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर कार्यकरणी घोषित (पूरा पढ़े ...