कानोड़ : मां सत्य जी में शिव मंदिर के प्रांगण में लगे रोलिंग व टीन शेड
वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर द्वारा 1.50 लाख की घोषणा करने के बाद मां सत्य जी में शिव मंदिर के प्रांगण में टीन शेड व रोलिंग लग कर तैयार हो गए है।
पीथलपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव राजपुरा व कानोड़ के कई शिव भक्तों ने विधायक से आग्रह किया था कि वर्षा ऋतु में मंशापूर्ण महादेव के व्रतधारियों को बारिश के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तथा ठहरने के लिए प्रांगण में नहीं है। इस पर विधायक ने टीन शेड व रोलिंग की घोषणा की। टीन शेड अब लगकर तैयार हो चुके हैं। इससे शिव भक्तों में खुशी है तथा उन्होनें विधायक का आभार जताया है।
आसपास में कई ग्रामीण इसी मंदिर पर सोमवार के दिन शिव पार्वती की पूजा करते हैं। प्राचीन होने के कारण यहां भक्तों का ताता लगा रहता है। मंदिर में महाशिवरात्रि पर भी रात्रि जागरण और समय-समय पर कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर के पास में नगर का सबसे बड़ा तालाब, कमल वाला तालाब होने से मंदिर की सुंदरता और भी बढ़ जाती हैं। आसपास में राजा महाराजाओं की छतरियां और कई शक्ति माताओं के स्थानक भी बने हुए हैं। जिसके कारण कई पर्यटक और कई इतिहासकार यहां खोजबीन करते हुए भी देखे जाते हैं।


