विद्यार्थियो को स्वेटर वितरित किये
भारत विकास शाखा भींडर की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिरवरपोल में स्वेटर वितरण हुआ,अध्यक्षता परिषद् के शाखा अध्यक्ष सूरजमल फांदोत ने की। मुख्य अतिथि दानदाता भामाशाह चुन्नीलाल अहीर और रमेश अहीर समाजसेवी थे। विशिष्ठ अतिथि परिषद् के संस्थापक सचिव इंद्रमल फांदोत,सचिव नूरुद्दीन बोहरा,सह सचिव पंकज कुमार चौबीसा अतुल आमेटा ,अभय अलावत थे। परिषद् की तरफ से समाजसेवी चुन्नीलाल अहीर और रमेश अहीर का उपरणा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। संस्था प्रधान मेमुना बोहरा ने परिषद और भामाशाह का आभार जताया,इस अवसर पर स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशिया बिखर गई,कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ प्रकाश कंठालिया गोपाल सेन दशरथ सिंह शक्तावत,बंशीलाल मेनारिया,प्रह्लाद चौबीसा,सुमित्रा जैन,वाजिदा तब्बसुम मौजूद रहे।।कार्यक्रम का संचालन संस्थान के ओम प्रकाश चौबीसा ने किया। रिपोर्ट: जयदीप चौबीसा