उत्साह के साथ मनाया गया कानोड़ में जलझूलनी एकादशी का पर्व
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानोड़ में जलझूलनी एकादशी के पर्व पर प्रत्येक समाज के मंदिरों के राम रेवाड़ी, ठाकुर जी के रेवाड़ निश्चित समय पर शंख, घड़ियाल के साथ राजमहल कानोड़ के प्रांगण में लाए गए। करीब 17 मंदिरों के रेवाण एक साथ यहां लाए गए। राजा रावत योगेश्वर सिंह सारंगदेवोत ने विधिवत ठाकुर जी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात नगर के सामूहिकता में एक साथ राजमहल से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सदर बाजार, शिवगंज बाजार,और जम्मू चौक, राजपुरा रोड से होते हुए कमल वाला तालाब रोड पर पहुंचकर ठाकुर जी के स्नान इत्यादि के बाद पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यहां प्रसाद वितरण किया गया। शिवगंज बाजार में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ।
![]() |
| राजा रावत योगेश्वर सिंह सारंगदेवोत ने विधिवत ठाकुर जी की पूजा अर्चना की |
सामाजिक समरसता के लिए कानोड़ का उदाहरण राजस्थान ही नहीं परंतु पूरे भारतवर्ष में दिया जाता हैं क्योंकि यहां प्रत्येक समाज के बंधु राम रेवाड़ी को एक साथ, एक ही मार्ग पर लेकर जाते हैं। इस दौरान कानोड़ थानाधिकारी जाब्ता सहित तैनात रहे।
![]() |
| मटकी फोड़ कार्यक्रम |
अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे
आज के सभी समाचार
- कानोड़: सीएलजी शांति समिति की मीटिंग का आयोजन (पूरा पढ़े >)
- श्री सांवलियाजी में त्रिदिवसीय मेले का आयोजन (पूरा पढ़े >)
- तेजा दशमी पर जाट बंधुओं ने निकाली रैली (पूरा पढ़े >)
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर कार्यकरणी घोषित(पूरा पढ़े >)
- कानोड़ : सड़क दुर्घटना में 3 हुए तीन घायल (पूरा पढ़े >)
- कानोड़: रोडवेज संगठन की हड़ताल जारी, व्यापार ठप (पूरा पढ़े >)
- कानोड़ मित्र मंडल की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न (पूरा पढ़े >)
- कानोड़ : बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज (पूरा पढ़े >)



