कानोड़: राणा पूंजा जयंती पर विशाल शोभायात्रा सभा का आयोजन



राणा पूंजा भील समाज विकास समिति की ओर से कानोड़ में आज भील योद्धा राणा पूंजा जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कई तरह की झांकियां भी बनाई गई। जिसमें भीलू राणा व गवरी नृत्य के साथ लोग ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए दिखाई दिए। डीजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया।


सारंगपुरा पंचायत समिति के राजस्व ग्राम लिमड़ी के बावजी ठाकुर शंभू सिंह ने व सारंगपुरा पंचायत समिति के सरपंच उदय लाल जाट ने झंडी दिखाकर रैली प्रारंभ की। शंकर पिता लालू राम सारंगपुरा ने राणा पूंजा की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि दान करने की घोषणा की। इस रैली में सारंगपुर पंचायत समिति, अमरपुरा पंचायत समिति, पीथलपुरा एंव आसपास के क्षेत्र जैसे पीपली खेड़ा, उमेदपुरा, अचलाना, भागल, अणनिया के लोग शामिल हुए। कई युवक-युवतियां, बालक-बालिकाए समूह में गीत गाते हुए व नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में भी कई जगह रैली का फूलों से स्वागत किया गया। अपनी पारंपरिक वेष-भूषा में भील समाज के युवक-युवतियां सज-धज कर रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। सूरजपोल व पुलिस थाने के पास अटल उद्यान पर भी जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने भीलू राणा को माला अर्पण कर स्वागत किया।


अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



आज के सभी समाचार

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल