SUNDAY DOSE । इस सप्ताह मर्डर एवं अवैध खनन के चलते 12 लोग गिरफ्तार, दुर्घटना में 7 लोग घायल, वहीं चार लोगों की मौत हुई
वल्लभनगर । 182 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा परिवहन करने के मामले का आरोपी पुलिस रिमांड पर
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के खेरोदा पुलिस द्वारा 182 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को वल्लभनगर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। सीआई सुमेर सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास खेरोदा पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर कार से 182 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया। डोडा चूरा परिवहन करने के दौरान एक कार को जप्त करते हुए आरोपी शंकर लाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। वही दूसरा अन्य आरोपी भागने में सफल हो गया था।
बांसवाड़ा । युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया वार, लहूलुहान अवस्था में महात्मा गांधी अस्पताल में करवाया भर्ती
बांसवाड़ा शहर में रविवार देर शाम अंकलेश्वर क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक युवक ने दूसरे के ऊपर इस तरह चाकू से वार किया उसकी जांघ के आर पार हो गया। लहूलुहान अवस्था में युवक को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फलासिया पुलिस ने मोटर चोरी के 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फलासिया थाने में 3 जुलाई को प्रार्थी फतहलाल सोम ने खेत के बोरवेल से सबमर्सिबल मोटर अज्ञात बदमास द्वारा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस थाना फलासिया टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त भरत कुमार व सुरजमल, निवासी सोम को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। वही निशादेही के आधार पर चोरी की गई मोटर व केबल वायर को बरामद किया गया।
बांसवाड़ा एसीबी ने धामनिया जीएसएस पर लाइनमैन को 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
धामनिया जीएसएस पर कार्यवाही करते हुए एसीबी की टीम ने एक लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। एसीबी एडिशनल एसपी माधो सिंह सोडा ने बताया बड़वी खोरा पाड़ा के 12 बीपीएल परिवारों के बिजली कनेक्शन होने थे। जिनकी फाइल जीएसएस पर पहुंची थी।
प्रत्येक बीपीएल परिवार से 2-2 हजार रुपए की मांग की गई थी। आरोपी लाइनमैन बाबूलाल ₹19900 ले चुका था। एसीबी ने सत्यापन कराया तब बाबूलाल ने ₹500 ग्रहण किए। शेष 3500 लेते हुए आज आरोपी झरी निवासी बाबूलाल चरपोटा पुत्र शंकरलाल चरपोटा तकनीकी सहायक को धामनिया जीएसएस से गिरफ्तार किया गया है।
दोस्त बना जान का दुश्मन: पहले चुराए दोस्त के पैसे, वापस मांगने पर कर दी कुल्हाड़ी से हत्या
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में पिछले दिनों 10वीं के एक छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आज पर्दाफाश किया हैं। मामला पैसों का लेनदेन का निकला हैं। एसपी भार्गव ने बताया कि आशीष राहुल से मिलने उसके कमरे पर गया था और आशीष ने राहुल की बैंक पास बुक चुरा ली। आशीष राहुल बनकर बैंक गया और खाते से 17 हजार की राशि निकाल ली।
राहुल जब बैंक गया तो उन्हें पता चला कि आशीष ने 17 हजार रुपए निकाले। पैसों को वापस देने को लेकर दोनों के बीच समझौता हो गया। 29 जून को रात्रि को आशीष ने मृतक राहुल को कॉल किया कि पैसों का इंतजाम हो गया। राहुल रात्रि को आशीष के बताएं ठिकाने पर गया। जिसके बाद आशीष ने उसके पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर राहुल की हत्या कर दी।
झाड़ोल उदयपुर मार्ग पर एक ट्रेलर कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा
उदयपुर जिले के झाड़ोल के रण घाटी पर झाडोल उदयपुर मार्ग पर एक ट्रेलर कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें कंडक्टर ट्रेलर से कूदने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को झाडोल सीएससी पहुंचाया गया साथ ही ड्राइवर को भी चोट आई है। जबकि कार सवार मौका देख कर वहां से फरार हो गया।
चित्तौड़गढ़ । नाले में बहे बाईक सवार दम्पत्ति, घटनास्थल से दूर झाड़ियों में मिले शव
चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश के कारण नालों में आए उफान से एक नाले में बहने से बाईक सवार दम्पत्ति की मृत्यु हो गई, जिनका शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ग्रामीणों को मिला। सोमवार की रात्रि को करीब 10 बजे बाईक पर सवार होकर रमेश मीणा-45 वर्ष और उनकी पत्नी गुड्डी बाई अपनी नाती के सूरज पूजन के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उफान पर आए नाले का अनुमान नहीं लगा पाए और इस नाले में बाईक समेत दोनों दम्पत्ति बह गए। अगली सुबह इन दोनों के शव घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर झाडिय़ों में फंसे मिले।
धरियावद । कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल
धरियावद से प्रतापगढ़ जाने वाले मार्ग के बीच कार अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार के अंदर सवार प्रतापगढ निवासी-हरगोविंद पिता आनंदीलाल जोशी, अमजद पिता इब्राइम,असफ़ाक पिता मुबारिक, नंदकिशोर निवासी प्रतापगढ़ वाले धरियावद से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे।
पीपलिया के समीप कार का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से ज़ा टकराई। जिससे चारो घायल हो गए। इस दौरान उपचार के समय हरगोविंद व अमजद को गम्भीर चोटे लगने के कारण रेफ़र किया गया।
गोगुन्दा मार्ग पर अवैध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गिट्टी के अवैध परिवहन पर छः डंपर जब्त
उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के गोगुन्दा मार्ग पर खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गिट्टी भर ले जाते छः डंपर पकड़े है। पूछताछ करने पर सभी डंपर में बिना टीपी के ही गिट्टी भर कर ले जाई जा रही थी। खनन विभाग के खनिज कार्यदेशक जितेंद्र सिंह तंवर ने सभी डंपर को जब्त कर झाड़ोल थाने में खड़े करवाए।
चित्तौड़गढ़ । अपहरण एवं मारपीट के आरोप में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ । सदर थाना क्षेत्र ने एक कार सवार को मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रार्थी पंकज बैरागी की तरफ से पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर रिपोर्ट पेश की कि 9 जून को कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके साथ नेहरू गार्डन के पास मारपीट की गई।
इसी प्रकार 19 जून को प्रार्थी उदयलाल गुर्जर निवासी सैंती की तरफ से उसकी माता गुलाबी बाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरा बेटा स्कुटी से दुकरावा की ओर जा रहा था। आगे व साईड में एक कार व दो मोटर साईकिलों से आकर कुछ लोगो ने पिछे से टक्कर मार गिरा दिया।
उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर उनकी कार में डाल कर अपहरण कर हाईवे की तरफ ले गये। कार में भी उसके साथ गम्भीर मारपीट की व उसे हाईवे पर डाल कर चले गये। पुलिस ने उक्त प्रकरणों में वांछित दो मुल्जिमानों को उदयपुर से एवं एक आरोपित को चित्तौड़गढ़ से डिटेन किया गया।
छोटीसादड़ी तहसील में कार्यरत गिरदावर को 4 हजार रुपये की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
छोटीसादड़ी । जिला प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी तहसील में कार्यरत गिरदावर रामलाल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रिश्वत की यह राशि परिवादी से उसकी कृषि भूमि पर पत्थर गढ़ी करवाने की एवज में मांगी गई। परिवादी के पत्थर गढ़ी के आदेश पिछले वर्ष ही जारी हो चुके थे।
लेकिन गिरदावर रामलाल चक्कर कटवा रहा था एवं 7 हजार रुपए रिश्वत की राशि की मांग की जिसमें 2 हजार रुपए पूर्व में ले लिए गए एवं सत्यापन के समय 1 हजार रुपए लिए एवं आज ट्रैप कार्रवाई के दौरान 4 हजार रुपए की रिश्वत की राशि दी।
डूंगरपुर । पुलिस ने गुजरात जा रही लाखों की शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डूंगरपुर । सदर पुलिस की ओर से मंगलवार को घरेलू सामान की आड़ में हो रही गुजरात शराब तस्करी के दौरान मोतली मोड़ के समीप शराब से भरा कंटेनर सहित चालक को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि मंगलवार अल सुुबह मुखबिर की सूचना सदर पुलिस व जिला विशेष टीम मोतली मोड़ पहुंची।
यहा पर नाकाबन्दी के दौरान एक कंटेनर उदयपुर की तरफ से आया। कंटेनर का तलाशी के रूकवाया गया तो कंटेनर के अन्दर भरे सामान के बारे में पुछताछ करने पर चालक ने घरेलू सामान होने के कागज बताए। इस पुलिस ने कंटेनर खोल कर तलाशी ली। पुलिस ने मौके पर शराब को जब्त व चालक को गिरफ्तार कर लिया। यहा पर कंटेनर से शराब की गणना करने से 201 कार्टन पाए गए।
कुराबड में सांप के डसने से युवक की मौत
कुराबड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगत के रोबा गांव में सांप के डसने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार खेत मे पशुचारा काटते वक्त भेरू सिंह राजपुत उम्र 18 पुत्र उम्मेद सिंह को सांप के डसने से मौत हो गई है।
बांसवाड़ा । बच्चा खिलौना समझ विस्फोटक उठा लाया अपने घर, फटने पर हुआ गंभीर घायल हुआ
बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आज एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उसके हाथ में विस्फोटक फट गया। सरेड़ी भिलान निवासी बदा ने बताया कि उसका बेटा कक्षा नवीं का छात्र है और नदी किनारे घूमने के लिए गया था तभी उसे वहां पर कोई विस्फोटक सामग्री मिली। जिसे उठाकर अपने घर ले आया। इस दौरान उस वस्तु को उसने घर के अंदर लोहे की एक रोड से तोड़ने की कोशिश की और उसमें विस्फोट हो गया। बालक घायल हो गया।
लसाडिया । भैंस चराने गई 12 वर्षीय बालिका की तालाब में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से हुई मौत
लसाडिया । भैंस चराने गई बालिका की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। लसडिया थाना अधिकारी सूरजमल खराड़ी ने बताया कि थाना क्षेत्र के माण्डेर में भैंस चराने गई थी। इस दौरान सभी बच्चों के साथ खाना तालाब में नहाने गई। गहरे पानी में जाने की वजह से डुब गई। ग्रामीणों ने तालाब से सीमा को निकाला, जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।











