SUNDAY DOSE । इस सप्ताह हुई बिन फेरे 17 मिनिट में अनोखी शादी, दो ने की आत्महत्या तो वही सम्पति के लालच में एक माँ ली अपने बेटे की जान, चोरी-हत्या के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
चोरों ने सोती हुई महिला के कान से टॉप्स खींचे, मंगलसूत्र चुराने की कोशिश की पर महिला के जाग जाने से भागे
भींडर । चारगदिया गांव में रात्रि में कुछ चोरों ने एक घर में घुसकर सोती हुई महिला के एक कान से सोने का टॉप्स खींच लिया। गले से मंगलसूत्र खींच रहा था। इस पर वह चिल्लायी। जिससे उसका पति व उसके पुत्र की नींद से खुल गयी। चोरों ने भागने की कोशिश कि जिस पर महिला व उसके पति ने चोरों को पीछा किया लेकिन अंधेरा होने से चोर भाग गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरो ने खूंटी पर टंगे पेंट की जेब से करीब 10 हजार रूपए, महिला के कान से एक सोने का टॉप्स, दो किसान टाॅर्च व पास में रखे मोबाईल फोन भी उठा लिये जिनको बाद में वहीं फेंककर चले गये।
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या एवं चंदन तस्करी के मामले में चल रहा था फरार
छोटीसादड़ी । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जीआरपी पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी कर हत्या करने, चंदन तस्करी, नकबजनी, लड़ाई झगड़े जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को छोटी सादड़ी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।
चाय बनाते समय गैस की टंकी में लगी आग, 7 से 8 हजार रुपए का हुआ नुकसान
प्रतापगढ़ । जिले के गांव नादना में हेमराज भील पिता बालु भील के घर पर सुबह चाय बनाते वक्त गैस की टंकी में अचानक से आग लग गई। आग की सुचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। वही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में पढ़े बिस्तर कपड़े अनाज सहित कुछ नगदी जलकर राख हो गई। करीबन 7 से 8 हजार रुपये का आग लगने से सामान जलकर राख हो गया।
पत्नी की साड़ी से पेड़ पर फंदा लगा कर पति ने की आत्महत्या
डूंगरपुर । सदर थाना क्षेत्र के आसेला गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को रोज की तरह टैंकर चलाने के पश्चात सुभाष अपने घर आया। रात को अपने परिजनों के खाया और सो गया। सुबह जब सुभाष की माँ लक्ष्मी देवी उठकर घर के बाहर आई तो सुभाष पेड़ पर पत्नी की साड़ी कासे बने फंदे पर लटका हुआ मिला। लक्ष्मी के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुचे और पुलिस को सूचना दी।
बिछीवाड़ा पुलिस ने लाखों की जब्त शराब का किया निस्तारण
डूंगरपुर । बिछीवाड़ा पुलिस की ओर से शराब तस्करी को लेकर जब्त की गई शराब का न्यायालय के आदेश पर निस्तारण किया गया। थाना अधिकारी इन्द्रजीत परमार ने बताया कि पुलिस की ओर से 2017 व 18 में 17 मुकदमों के दौरान 35764 अग्रेजी शराब की बोतल तथा 20000 बियर की बोतले को न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को निस्तारण किया गया।
झाडोल की चांगला घाटी में एक कार व बाइक सवार की भिड़ंत में बाइक सवार हुआ घायल
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र के चांगला घाटी में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए झाडोल अस्पताल पहुंचाया गय। वहीं हादसे के बाद करीबन तीस मिनट तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
प्रतापगढ़ में बिना सेहरे व फेरे के मात्र 17 मिनट में हुई अनोखी शादी
प्रतापगढ़ । शहर के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में मात्र 17 मिनट में कबीर वाणी से बिना किसी समारोह के रमैणी (विवाह) संपन्न करवाया गया। विवाह बिना किसी दान-दहेज, बिना किसी शोर-शराबे और बिना दिखावे के सादगी पूर्वक सम्पन्न हुआ। दोनो पक्ष से कुल 25 लोग ही इसमें शामिल हुए। इसमें बारातियों को सिर्फ चाय-बिस्कीट का नाश्ता दिया गया। इस शादी में दुल्हन के हाथों में न कोई मेंहदी लगाई और न ही दुल्हे ने कोई विशेष तैयारी की। दोनों परिवारों के द्वारा शादी के कार्ड भी नही छपवाए और न ही दुल्हन के परिवार से कोई मिठाई मंगवाई।
बांसवाड़ा शहर में लगातार हो रही चोरियां, ठेला गाड़ी का ताला तोड़ हजारों का सामान लेकर हुए फरार चोर
बांसवाड़ा शहर में कागजी पिकअप के निकट स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चुरा लिया गया है। दुकानदार भावेश पंड्या ने बताया कि उनकी ठेला गाड़ी को तय स्थान से काफी दूर ले जाकर चोरों ने ताले तोड़े। इसमें से करीब 1500 का सामान और ₹2000 की चिल्लर रखी थी जिसे चुरा लिया गया है।
स्नेक कैचर की लापरवाही से युवक को डस गया सांप, उपचार के दौरान हुई युवक की मौत
सायरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का कलवाना में स्नेक कैचर की लापरवाही से युवक की मौत हो गई। ब्राह्मणों के कलवाना गांव में एक मकान में सांप निकलने की सूचना पर सायरा के स्नेक कैचर अशोक पोरवाल (जैन) मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के बाद अशोक पोरवाल राकेश जोशी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हुआ। तभी सांप ने बाइक चला रहे राकेश जोशी को काट लिया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बालश्रम के लिए ले जा रहे 11 बालश्रमिक करवाया मुक्त, चालक गिरफ्तार
ओगणा । पुलिस थानाधिकारी ओगणा को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग बाल श्रमिकों को बाल श्रम के लिए गुजरात ले जा रहे है। पुलिस की टीम द्वारा पिलक पुलिया, ओगणा पर नाकाबन्दी के दौरान एक बोलेरो को रोक कर तलाशी ली गयी। जिसमे 11 बाल श्रमिक (6 बालक व 5 बालिका) पाए गए। बाल श्रमिको को रुपए पैसो का प्रलोभन देकर नाबालिग बालको से अवैध तरिके से बाल मजदुरी पर ले जाना पाया जाने पर चालक उदयसिह व श्रवण को गिरफ्तार किया।
शॉर्टसर्किट के कारण चलते ट्रक में लगी आग
डूंगरपुर । राष्टीय राज मार्ग आठ पर बुधवार को शॉर्टसर्किट से चलते ट्रक में आग लग गई। अग्नि शमन ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार कन्टेनर इलेक्ट्रिक सामान भर कर दिल्ली से महाराष्ट्र जा रहा था।
दवा लेने गई वृद्धा को पोते के एक्सीडेंट की दी जूठी खबर, झांसे में फसाकर जेवरात ले भागा ठग
बांसवाड़ा । एमजी हॉस्पिटल में दवाई लेने आई वृद्ध महिला के साथ बाइक सवार बदमाश, झूठा झांसा देकर सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। महिला के परिवार ने शहर कोतवाली में लिखित सूचना दी कि शहर के पृथ्वी गंज तेलीवाड़ा निवासी नानी बाई दिन में शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में दवाई लेने गई थी।
लौटते समय दरवाजे पर ही बाइक लेकर एक अजनबी युवक आया और उसने नानीबाई से कहा कि उनके पोते का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी हालत गंभीर है। इसके लिए रुपयों की जरूरत है ऐसे में सोने की जेवर कुछ समय के लिए गिरवी रखकर रुपयों का जुगाड़ करने का झांसा दिया। युवक ने महिला को बातों में उलझाया और महिला से कान में पहनने सोने के कर्ण फूल लेकर फरार हो गया।
युवतियों का अपह्रण कर गुजरात में ले जाकर बेचने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी सात सालों से थे फरार
डूंगरपुर । पुलिस ने सात साल से फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी जीवली उर्फ लक्ष्मी व अन्य चार साथियों के साथ सात साल पूर्व में युवतियों का अपह्रण कर गुजरात ले जाकर बेचने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इस पर पति पत्नी सात सालों से फरार थें। आरोपियों की छानबीन कर दोनों को अहमदाबाद गुजरात जाकर गिरफ्तार किया गया। इस पर आरोपी शंकर को पकडऩे पर पांच हजार व जीवली उर्फ लक्ष्मी को पकडऩे के लिए एक हजार रूपए ईनाम भी घोषित था।
बांसवाड़ा में एक युवक ने चलान काटने पर किया हंगामा, बाइक से पेट्रोल निकालकर की जलाने की कोशिश
बांसवाड़ा शहर के कस्टम चौराहे पर जब पुलिस जवानों ने एक युवक की बाइक का चालान काटा तो गुस्साए युवक ने हंगामा करना शुरु कर दिया और फिर तत्काल बाइक में से पेट्रोल निकालकर बाइक को जलाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद जवानों ने थोड़ी सी सख्ती दिखाई और युवक को जीप में बिठा लिया। और फिर 200 रुपए का चालान काट कर उसे घर भेज दिया गया।
जमीनी विवाद को लेकर दो महिला आपस में भिड़ी, एक के सिर में गंभीर चोट
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र के गोराणा गांव में दो महिला जमीनी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गई जिसके चलते एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी के अनुसार महिला पर लोहे के सरिये से हमला किया गया था।
एक करोड़ की ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार सप्लायर गिरफ्तार
प्रतापगढ़ । एक करोड़ की ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार सप्लायर को अरनोद पुलिस ने गिरफ्तार किया।थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि एक करोड़ की ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार सप्लायर आमिर खान पिता आदम खान मुसलमान निवासी देवल्दी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की गयी है। अभीयुक्त के विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे 8 मामले दर्ज हैं।
मंगलवाड़- चित्तौड़गढ रोड़ हाईवे पर टैंकरों से केमिकल चोरी करते हुए तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मंगलवाड़- चित्तौड़गढ रोड़ हाईवे पर स्थित जम्बु हिमाचल होटल के पास खडे दो टैंकर से केमिकल चोरी करने की सूचना पर मंगलवाड़ थाना से एएसआई भैरूलाल मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। होटल के पास खड़े दो टैंकर से तीन व्यक्ति पाईप लगाकर पास रखे ड्रम में डिटर्जेंट और साबून बनाने का केमिकल चोरी करते हुए पाये गए। पुलिस ने तीनों व्यक्तियो को केमिकल चोरी के आरोप में मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।
संपत्ति में हिस्सा माँगा तो माँ और छोटे भाई ने ली मानसिक रूप से कमजोर बेटे की जान, गला दबाकर की थी हत्या
बांसवाड़ा । एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी मां, छोटे भाई व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया 14 जुलाई को प्रेम नाथ रावल का शव उसके घर में ही मिला था। पूरे मामले में जांच के बाद पता चला कि मामला संपत्ति विवाद का है। माँ और छोटे भाई और साथ ही एक अन्य युवक ने गला दबाकर की हत्या की थी। मानसिक रूप से कमजोर प्रेम नाथ रावल हमेशा संपत्ति में हिस्सा चाहता था इसी को लेकर के यह कदम उठाया गया।


















