जयपुर : दिनभर चला 12000 विद्यार्थी मित्रो का धरना प्रदर्शन
सोमवार को प्रदेशभर से आए करीब 12000 विद्यार्थी मित्रो ने पंचायत सहायक संघ के बैनर तले जयपुर की धरती पर दिनभर धरना प्रदर्शन किया। तीन बार डेलिगेशन जाने पर समाधान की कुछ आस की किरण दिखी। पंचायत सहायक संघ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव राज्य स्तर कार्यक्रम सफल रहा।
विधानसभा का घेराव तो ना कर पाए लेकिन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से वार्ता सार्थक और सफल रही। करीब रात 8:00 बजे, पंचायत सहायक जयपुर की धरती पर डटे रहे। सचिन पायलट ने अपनी पार्टी के विधायक इंद्राज गुर्जर विधायक विराटनगर को पंचायत सहायक के मध्य अपने संदेश को लेकर भेजा। जिन्होंने पंचायत सहायकों को संबोधित करते हुए कहा "मैं भी युवा विधायक हैं और हमारे उपमुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी युवा है ।आप सब कि समस्याओं को समझते हैं आपका कार्यकाल वृद्धि का आदेश जल्द ही आपको मिल जाएगा। साथ ही मानदेय और स्थायीकरण के लिए हमारी कांग्रेस सरकार कटिबद्ध है ।आपको किसी भी सूरत में नहीं हटाया जाएगा ।आप सभी के संगठन को देखते हुए यह पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष का विधायक पंचायत सहायकों के मध्य आकर सरकार के संदेश को बता रहा है।" दिन भर मान मनवार की स्थिति बनी रही पंचायत सहायक एक दूसरे को बताते रहे, इतनी तेज उमस व गर्मी में भी विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ की युवा जयपुर की धरती पर डटे रहे और रात्रि 10:00 बजे धरना समाप्त हुआ।
रिपोर्ट - शंभूलाल कांठा

