SUNDAY DOSE | कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व आस-पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले
1) लूणदा के केशरियानाथ में एकादश कुण्डात्मक प्रतिष्ठा व महाविष्णुयाग महोत्सव
लूणदा। उदयपुर जिले के लूणदा में मेवाड़ रावत राजपुत समाज की ओर से केशरियानाथ मन्दिर में एकादश कुण्डात्मक प्रतिष्ठा व महाविष्णुयाग महोत्सव के चलते शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान ५०० से अधिक महिलाएं ने अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शूरू हुआ जो की मुख्य बाजार से होते हुए रावला चौक,जैन मोहल्ला, गणेश चौक, पिपली खेड़ा होते हुए केशरियानाथ मन्दिर पहुंचे, जहां पर यज्ञशाला बनाई एंव १२ जुन तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दोहपर २ बजे से लेकर शाम ६ बजे तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कलश यात्रा दौरान सैंकड़ों भक्तजन भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। बगगियों में विभिन्न की तरह झांकियों को भी सजाया गया। सबसे बड़ी बात यह है इस भयंकर गर्मी के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं था व तेज गर्मी में भी सैंकड़ों की संख्या उदयपुर जिले सहित चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ जिले के भक्तों ने भाग लिया। साथ ही भव्य कलश यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई जिसमें मुख्यअतिथि जनता सेना राजस्थान के संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर, धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा, लसाडिय़ा प्रधान गौतम लाल मीणा थे। इस दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने संबोधित करते हुए कहा की समय-समय ऐसे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहे तो समाज में कुरूतीयों तो खत्म होगी व समाज में एकजुटता बनी रहेगी। साथ ही कार्यक्रम को धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा ने भी संबोधित किया व केशरियानाथ मन्दिर में सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। इधर, समाज की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह् के रूप में तलवार भेंट की गई।पांच दिवसीय महोत्सव के तहत ९ जुन को भी यज्ञ कार्यक्रम व कथा वाचन कार्यक्रम, १० जुन को गंगा माता,सरस्वती,हनुमान जी व शिव परिवार मूर्तियों का महाभिषेक किया जाएगा। ११ जुन को भी यज्ञ कार्यक्रम व कथा वाचन कार्यक्रम, १२ जुन को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही कलश की बोली के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहूति होगी।
2) ईडाणा माता मंदिर दानपात्र से निकले 19 लाख रुपये
उदयपुर जिले के सलूम्बर मेवल क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा माता जी मंदिर का शुक्रवार को दानपात्र खोला गया। जिसमें 19 लाख 7000 हजार रुपये नकद, 5 किलो चांदी व साढे चार तोला सोने के आभूषण दानपात्र में से निकाले। दानपात्र संरक्षक लवदेव सिंह कृष्णावत अध्यक्ष डां कमलेंद्र सिंह की उपस्थिति में खोला गया। इस दौरान नाथु सिंह गुडेल, कुन्दन सिंह, अन्नत डांगी, पृथ्वी सिंह, नारू मीणा मौजूद रहे।
3) बाँसड़ा : छः माह से अधूरी पड़ी सड़क हो रही दुरस्त
भींडर। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाँसड़ा के अंतर्गत बाँसड़ा का खेड़ा गांव तक जाने वाली 2 किलोमीटर सड़क का कार्य पिछले छः माह से अधूरा पड़ा हुआ था। उस समय ठेकेदार द्वारा सड़क को लेवल कर गिट्टी डाल दी गई थी। उसके बाद पिछले छः माह से सड़क कार्य जस का तस पड़ा हुआ था। नमस्ते गांव में प्रकाशित इस खबर के बाद अब सड़क दुरस्त हो रही है ग्रामीणों को मिली राहत।
पहले इस सड़क पर पहली बारिश में ही पानी भर गया था। जिससे सड़क पर कीचड़ पसर गया। कीचड़ हो जाने से ग्रामवासियो को भारी परेशानी हो रही थी ।
4) सलुम्बर क्षेत्र के राजपुरा मार्ग के जंगलों में मिला शव
7 जून को सुबह 4:00 बजे फारूक अपने घर से निकला था कल रात्रि तक घर पर नहीं आया। आज सुबह 9:30 बजे सूचना मिली की पतंग होटल के आगे झाड़ियों में एक लाश पड़ी है जिस पर मौके पर परिवार के सदस्य पहुंचे। शव की शिनाख्त सलुम्बर के बाहर के फारूक पिता गुलशन खा के रूप मे हुई। परिवार के लोगो ने लगाया हत्या का आरोप। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुचे|
5) सेमारी : प्लास्टिक खाने से हो रही पशुओ की मौत, बेफिक्र प्रशासन
जहां एक ओर राजस्थान सहित अन्य सभी राज्यो में पालीथिन पर रोक के लिए सरकार द्वारा तरह तरह के अभियान चला रही है तो वही उदयपुर जिले के सेमारी क़स्बे में पालीथिन को लेकर न तो प्रशासन सजग है औऱ न ही ग्राम पंचायत द्वारा कोई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते क़स्बे में कई कचरा संग्रहण के स्थानों व जगह जगह कचरे के ढेर में पालीथिन की भरमार है। और यह पालीथिन गोवंश के लिए मौत का कारण बन रहा है। गत समय ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान में कचरा संग्रहण वाहन द्वारा डाले गए कचरे के ढेर पर आए दिन कस्बे के आवारा पशुओ का जमावड़ा देखा जा रहा है जहां पर कचरे में पड़ा प्लास्टिक गाये खा रही है। और यह प्लास्टिक गायो के मौत का कारण बन रहा है। जागरूकता के अभाव में लोग खुले में पालीथिन युक्त कचरा फेक देते है। जिसे खाकर गाय भेस सहित अन्य पशु काल के गाल समा रहे है। इस ओर न तो किसी पशु प्रेमीओ का ध्यान जा रहा है और न ही पशुओ के मालिक का ?
6) सेमारी में भाजयुमो की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
उदयपुर जिले के सेमारी क़स्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से वीरशिरोमणि प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 479 वी जयंती मनाई । भाजपा कार्यकर्त्ता गुरुवार शाम को सेमारी क़स्बे के गणपति चोक में इकट्ठा होकर भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कलाल ने महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर व माला पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया तथा राणा प्रताप की जीवनी के ऊपर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का प्रण लिया गया और महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्त्ता पुष्पेंद्र जैन, गगन जोशी, ओम प्रकाश वैष्णव , हितेश जोशी, अभिषेक जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहै।
7) कानोड़ : जनता सेना कार्यकताओ ने दिया तहसील के लिए ज्ञापन
जनता सेना कानोड़ की ओर से आज तहसील कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा ने बताया की गत वर्ष बजट में वसुंधरा राजे सरकार ने कानोड़ में तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी उसके बाद गज़ट नोटिफिकेशन भी हो गया था परन्तु सरकार बदलने के पश्चात अभी तक तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हुई है और ना ही तहसील के भवन के लिए कोई राशि स्वीकृत हुई है।
इस दोहरान कानोड़ नगर के कोर्ट चौराहा पर जनता सेना के कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। आस पास के क्षेत्र सहित 5 पंचायतो के कार्यकर्त्ता व् जनता सेना के सरक्षक एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में कोर्ट चौराहा से जुलुस के रूप में वाहनों के द्वारा सूरजपोल, नया बाजार, गाँधी चौक, शिवगंज बाजार होते हुए पुनः बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे, जहा राज्यपाल के नाम से ज्ञापन दिया। राज्य सरकार को बाध्य किया की पूर्व सरकार में जो तहसील खुली है उसे यथावत शुरू करे अन्यथा जनता सेना उसके लिए जन आन्दोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एव प्रशासन की होगी।
इस दोहरान जनता सेना जिला उपाध्यक्ष अशोक धर्मावत, भीण्डर के पूर्व पार्षद हितेश व्यास, प्रणवीर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रघुवीर सिंह चौहान, रतन लक्षकार, अरुण भाणावत , नेपाल सिंह, प्रकाश लक्षतर, सुरेश खारोल, भारत सिंह कृष्णावत, राकेश पचौरी, शान्ति लाल, दिनेश सेहलोत, राधाकिशन लखारा, चंद्र शेखर, महावीर लखारा, रमेश लखारा, चेतन सिंह भाटी व कानोड़ के पार्षद भवानी सिंह चौहान, कोमल कामरिया, कोमल चौधरी, लोकेश सुथार व कैलाश चौधरी जैसे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
8) ब्रेकिंग न्यूज़ : भीण्डर-कानोड़ रोड पर हादसे में युवक की मौत
भीण्डर-कानोड़ मार्ग पर हुआ हादसा, पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल ,पिकअप में भरा था डोडा चूरा, डूंगला थाना क्षेत्र का मामला
सलुम्बर क्षेत्र धारोद पंचायत के भानपुर और सुडीयावाडा की करीब 200 घरो की आबादी है जो कि पंचायत धारोद के अंतर्गत आता है यहाँ पर लोगो को एक बड़ी समस्याओं से गुजारना पड़ रहा है गाँव की जनता का कहना है की हमारे यहाँ पर एक श्मशान घाट बना हुआ है लेकिन यहाँ के लोगो का कहना है की श्मशान बने 5 वर्ष हुए है उसके बावजूद भी हम यहाँ पर शव नही जला पाते है मज़बूरी में हमे दूसरी जगह जलाने के लिए जाना पड़ता है लोगो का कहना है की यहाँ पर जाने के लिए पुल से जाना होता है जिसे टूटे हुए 4 वर्ष हो गए है हमने कई बार सरपंच व पंचायत को अवगत कराया है लेकिन हर बार हमें आश्वासन ही मिलता है की काम हो जाएगा लेकिन हमारा यह पुल का कार्य अभी तक नही हुआ है साथ ही गांववालों का कहना है की ये तो ठीक है अभी हम जा सकते है लेकिन बरसात के समय किस कदर हम जा पाते है यह हमारी भारी समस्या है
इस समस्या को लेकर नमस्ते गांव ने सरपंच से बात की, सरपंच का कहना है की बहुत ही जल्दी में काम करवा दूँगा।
10) हाड़ी रानी धरा पर महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा
10) हाड़ी रानी धरा पर महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा
सलूम्बर। श्री कलाजी विकास संस्थान जयसमन्द क्षत्रिय राजपूत समाज मेवल छप्पन क्षेत्र के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर में शोभायात्रा का धुमधाम से आयोजन हुआ सलुम्बर शहर के विभिन मार्गो से निकली शोभायात्रा सीनियर सेकंडरी स्कूल से प्राम्भ हुई और सूरज पोल बाई पास होते हुए पुलिस चौकी गाँधी चोक, होलीचोक एव रावली पोल सेरिंग सरोवर होते हुए पुंन सीनियर स्कूल में आई शोभायात्रा में विशेष सलुम्बर के राठौड़ साशक सेरिंग जी राठौड़ को 11 बार तोपो से सलामी दी, जगह जगह तोपो से भी सलामी दी गयी। जुलूस में घोड़े बग्ग्गीया जाकिया और हजारो की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए जिसमे शोभायात्रा का सलुम्बर शहर में सभी पार्टी एव संघठनो व्यापार मण्डल एव सभी स्वयम सेवी संस्थाओ ने एव आमजन ने जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद कवि माधव दरक जी ने काव्य पाठ किया जिसमे वो "महारणा प्रताप कठे राव सलुम्बर के चुन्डॉ ने मांगी एक निशानी थी शीश काटकर देने वाली वोतो हाड़ी रानी थी और एडो मारो राजस्थान" ने समा बांध दिया। लोगो ने तालियों बजाकरअभिवादन किया। आयोजनकर्ताओं ने सभी सर्व समाजो के वरिष्ठ 61 समाजज्जनों का सम्मान किया। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत छोटी छोटी 61 बालिकाओं की कन्या पूजन कर स्वागत किया गया।
11) कानोड़ में सांसद सीपी जोशी का भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन
भीण्डर। मुस्लिम समाज ने ईद पर्व हर्षोल्लास से मनाया। समाजजन सुबह मस्जिद में नमाज अदा कर ईद पर्व की आपस में गले मिल मुबारकबाद दी। इसके बाद युवा व बच्चे नये-नये परिधान पहनकर अपने मित्रों के साथ ईद का पर्व मनाया तो वहीं बड़े-बुर्जुगों ने रिश्तेदारों के घर जाकर सेवाई व खीर-खुरमा की दावत के साथ मनाया। मुस्लिम समाज ने 30 दिन तक रोजा, नमाज, इबादत और बन्दगी के बाद बुधवार को ईद का पर्व मनाया। पर्व को लेकर युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह था। ईद के उपलक्ष्य में सभी मस्जिदों में रोशनी की गई। वहीं सभी समाजजनों ने देश में अमन-चैन व अच्छी बारिश की दूआ की।
13) प्रतापगढ़ में न्यायाधीश का अनोखा फैसला, पेड़ों की कटाई के आरोपी को 270 पौधे लगाने का आदेश
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक न्यायाधीश ने जंगल में पेड़ों की कटाई के आरोपी चार लोगों को इस शर्त पर जमानत दी है कि वे नुकसान की भरपाई के लिए 270 पौधे लगाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार गांधार में 19 मार्च को चार लोगो पर तस्करी के उद्देश्य से 27 खैरी के पेड़ को काटने का आरोप है।
जिला और सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार को चारो आरोपी - राम उर्फ रामलाल तेली, जसवंत धोबी, दिनेश तेली और मोहम्मद हुसैन को यह आदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि हर तीन महीने में पौधे के जीवित रहने का सबूत उन्हें देना होगा। अदालत की अनुमति के बिना उन पेड़ों को नहीं काटा जा सकता है।
14) अनियमितता की जाच करने भीण्ड़र पहुचे खनिज विभाग के अधिकारी
भीण्ड़र। नगर के सगतपुरा रोड़ पर स्थित स्वस्तिक क्रशिंग प्लांट की अनियमितताओ की शिकायत पर मंगलवार को खनिज विभाग के कार्य निर्देशक भीम सिंह चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जांच की कार्यवाही की।
शिकायतकर्ता ने बताया की एमआर नम्बर 53/95 स्वस्तिक क्रशिंग प्लान्ट के नाम से लिजधारक है जो लिज विगत कई वर्षो से बंद पड़ी हुई है साथ ही पास मे स्थित जैन समाज का अतिशय क्षैत्र ध्यान ड़ुगरी पावन तीर्थ स्थल है तथा आबादी क्षैत्र होने के साथ ही बड़ुपा तालाब के पास है। जो कि खनिज विभाग के नियमानुसार नही है। उक्त शिकायत की जाच करने मौके पर पहुचे अधिकारी से नगरपालिका पार्षद एजाज शेख ने भी मौके पर पहुंच कर अधिकारी से नियमो की जानकारी चाहते हुए कहा की प्लांट के साथ में पानी नही चलाने की वजह से वायु प्रदुषण हो रहा है नगरपालिका की चरनोट जमीन पर अवैध कब्ज़ा करके क्रेशर प्लान्ट, कार्यालय और तोलने के काटे लगा रखे है साथ ही उक्त जमीन भी बिना औद्योगिक परिवर्तन के बाद भी कार्य हो रहे है तो खनिज विभाग आँखे मुद कर कैसे लीज दे रहा है।
क्रेशर प्लांट को आपका विभाग नगरपालिका की अनापति प्रमाण पत्र के बिना भी लीजधारक को क्रेषर चलाने की स्वीकृति जारी कर सकता है क्या। भीण्ड़र नगर पालिका क्षैत्र एंव पेराफरी क्षैत्र में चल रहे क्रेशर प्लान्टो को नगरपालिका ने कोई अनापति प्रमाण पत्र जारी नही किया गया है। इन सभी सवालो के जवाब में अधिकारी चौधरी ने कहा की अभी तो में यहा पर जो शिकायत हुई है उन बिन्दुओ की जांच करने के लिये मौके पर आया हूँ। तथा नालो पर कब्जा होने की कार्यवाही तहसीलदार करेगे मेरे पास केवल परिवहन एंव खनन सम्बधी कार्य देखेने है और एनओसी आई है या नही इसकी पत्रावलियो की जांच करने के बाद ही इसका पता चल पायेगा। वही पार्षद एजाज शेख ने कहा की क्रेशर प्लाट के खनन की गहराई निकट स्थित तालाब से भी अधिक हो गई है जिस पर कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी आप कार्यवाही क्यो नही कर रहे है जिस पर अधिकारी चौधरी ने कहा की आपकी सभी समस्याओ को में उच्चाधिकारीयो को अवगत करवा दूंगा तथा अन्य कोई कमिया होगी तो उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जायेगी।
क्रेशर रोड़ पर, राहगीर धुल खाने को मजबुर
नगरपालिका भीण्ड़र पुर्व उपाध्यक्ष एंव पार्षद एजाज शेख ने बताया की भीण्ड़र से सगतपुरा रोड़ पर कई क्रेषर प्लान्ट सचालित हो रहे है जिससे दिनभर वाहनो की आवाजाही रहती है तथा धुल उड़ती है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालको के साथ ही मोहल्लेवासीयो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर कई बार मोहल्लेवासीयो ने रोड़ जाम भी किया तथा मौके पर पहुचे अधिकारीयो तथा क्रेशर सचालको, मोहल्लवासियो से वार्ता हुई जिसमें तय हुआ की सड़क पर धुल नही उड़े उसके लिये दिनभर पानी का छिड़काव किया जावे उसके बाद जाम खोला गया था। वार्ता के बाद थोड़े दिन ही पानी का छिड़काव किया गया था उसके बाद पानी छिड़काव बन्द कर दिया गया है जिससे क्षैत्रवासियो में काफी रोष है। क्रेशर से निकलने वाले वाहनो के लिये खनन विभाग ने अपने मद से अम्बा माता से विरवालीयो का खेड़ा निर्धारित सड़क मार्ग का निर्माण करवाया गया है जिस पर वाहनो का सचालन नही करते है।
15) कानोड़: तुलसी अमृत निकेतन में छात्र छात्राओं का सम्मान
तुलसी अमृत निकेतन कानोड़ में 10 वी की बोर्ड परीक्षा में वरीयता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। संस्थान संचालक मनोज भानावत और समस्त प्रंबध कार्यकारणी ने भरत राज दक 91.67%, नेहा जारोली 90.33%, तरुण धाकड़ 90% और सभी प्रतिभावान बच्चो व उनके अभिभावकों का सम्मान किया । सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाये प्रेषित कर भविष्य में लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रयास करने के लिए कहा गया।
16) भीण्ड़र नगर पालिका ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही
भीण्ड़र। नगरपालिका भीण्ड़र की जमीनो पर हुए अतिक्रमणो की कार्यवाही लगातार जारी है इसी को लेकर सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नगरपालिका की जमीन का कब्जा लेकर उक्त जमीन पर अपना स्वामित्व होने का बोर्ड़ भी लगाया इस दौरान मौके पर मौजुद जमीन मालिको के सम्बन्धीयो तथा पालिका प्रशासन एंव जनप्रतिनिधियो के बीच जमकर बहस भी हुई है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील, नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त कुमार साहु, उपाध्यक्ष गिरीष सोनी, पुर्व उपाध्यक्ष एंव पार्षद एजाज शेख सहित पालिका अतिक्रमण दल एंव कर्मचारीयो की पुरीे टीम के साथ सुख सागर विहार पहुचे। जहा पर जमीन मालिक के पुत्र मांगी लाल साहु भी मौके पर आये तथा उनके सामने पालिका प्रशासन द्वारा नपती की कार्यवाही की गई जिसमें पालिका की करीब 5000 स्क्वायर फीट जमीन पर अतिक्रमण पाया गया जिस पर पालिका कर्मचारी मौके पर बोर्ड लगाने के लिये खड़डे खोदने शुरु हुए तभी मौके पर मौजुद मांगी लाल साहु , भीण्ड़र भाजपा मण्ड़ल महामंत्री दिनेष सोनी ने कर्मचारीयो को बोर्ड लगाने से मना कर दिया जिसके बाद मौके पर मौजुद ईओ रोहित कुमार मील, उपाध्यक्ष गिरीष सोनी, पार्षद एजाज शेख से बहस हुई तथा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाये गये जिस पर ईओ ने सख्ती दिखाते हुए कर्मचारीयो को तुरन्त कार्यवाही कर मौके पर उक्त जमीन पालिका का स्वामित्व होने के बोर्ड लगाने का आदेश दिया जिस पर दो बोर्ड पालिका द्वारा मौके पर लगा दिये। नगरपालिका द्वारा उक्त जमीन पर अतिक्रमण होने तथा पालिका की जमीन से कब्जा हटाने को लेकर लगातार नोटिस दिये जा रहे थे तथा उक्त जमीन पर पुर्व में 5 बार नपती भी करवाई गई थी जिसमें अतिक्रमण पाया गया था लेकिन पालिका की तरफ से उस पर कोई कार्यवाही नही की गई थी जिसको लेकर बोर्ड बैठक में पार्षद एजाज शेख द्वारा भी कई बार मुद्दा उठाया गया था तथा कार्यवाही नही होने पर कई बार अपना विरोध भी दर्ज करवाया था। जिस पर ईओ रोहित कुमार मील ने 22-5-19 को सुख सागर विहार के मालिक कमला देवी साहु, श्याम लाल सालवी, स्व गणपत लाल मोची को 3 दिन में जो भी पालिका तथा रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण है उसको हटाने का नोटिस जारी किया गया तथा स्वय द्वारा नही हटाने पर पालिका द्वारा कार्यवाही करने की बात कही गई थी जिस पर पालिका ने सोमवार को यह कार्यवाही की है। श्याम लाल सालवी ने नगरपालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष को पत्र दिया जिसकी प्रति उपाध्यक्ष एंव पार्षदो को भी दी थी जिसमें बताया गया था की सख सागर विहार में मेरे नाम से 21840 स्कवायर फीट जमीन है उक्त जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण हो तो पालिका द्वारा हटाने की कार्यवाही की जावे जिसमें मेरे सहयोग की जरुरत पड़े तो भी मै हर समय तैयार हु। पालिका में दिये पत्र में यह भी बताया गया की जब तक में एकल पट्टे का उप पंजीयन नही करवा दु तब तक मेरे भुखण्ड़ पर किसी प्रकार की निर्माण स्वीकृति नही जारी करे। मै मजदुरी करता हु ज्यादा पढा लिखा नही हु जिसका सुखलाल साहु तथा दिनेश सोनी ने फायदा उठाया गया हो सकता है और मुझसे ज्यादा भुमि बेचान कर दी हो तो भी मै अनभिज्ञ हु।
अतिक्रमण के कब्जे को लेकर पालिका बोर्ड की काफी लम्बे समय से मांग थी। इससे पहले भी नपती करवाई थी जिसमें अतिक्रमण पाया था सुख सागर विहार के मालिक को मौके पर बुलाकर नपती करवाई जिसमें 4200 वर्ग फीट रास्ते तथा 5000 स्कावयर फीट पालिका की जमीन पर कब्जा पाया गया है। जिसको मौके पर बोर्ड लगाकर कब्जा लिया गया है। अतिक्रमणकारीयो के खिलाफ रास्ते के प्लाट,पालिका की जमीन बेच दी तथा प्लानिग अनुमोदित थी उसको भी खुर्द बुर्द कर दिया जिस पर जल्द ही इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट देकर कार्यवाही की जायेगी।
रोहित कुमार मील
अधिषाषी अधिकारी नगरपालिका भीण्ड़र
अविष्वास लाया रंग, ईओ व अध्यक्ष को धन्यवाद-ः
पुर्व उपाध्यक्ष एंव पार्षद एजाज शेख ने कहा की सन् 2012 से यह मुद्दा उठा रहा हु कई बार नपती करवाई जिसमें अतिक्रमण होने की पुष्ठि हुई थी। मुझे आज ख़ुशी है कि मेरा अविष्वास प्रस्ताव में जाना आज सफल हुआ इनके साथ इसीलिये गया था पालिका की जमीनो पर अतिक्रमण हटाया जावे तथा पालिका राजस्व को नुकसान पहुचाने वालो के खिलाफ कार्यवाही हो और आज कार्यवाही शुरु हुई है जिससे नीलामी करने पर पालिका राजस्व को 70 से 80 लाख की आय होगी।
एजाज शेख
पार्षद नगरपालिका भीण्ड़र।



















