भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु


प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में चल रही भागवत कथा में संत उतमदास महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के प्रशन्नता का प्रधान साधन है। मन की शुद्धी के लिए श्रीमद् भगवत कथा से बढ़ कर और कोई साधन नहीं है। श्रीमद् भागवत कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। तभी परिक्षित जी की सभा में सुकदेव जी ने कथा मृत के बदले मे अमृत कलश नही लिया। सांवलियाजी मंदिर के सामने सिंहद्वार स्थित नवनिर्मित स्थायी डोम में वरमण्डल प्रतापगढ़ के श्रद्धालुओं द्वारा चल रही भागवत कथा में उन्होने कहा कि ब्रह्मा जी ने सत्यलोक मे तराजू बाध कर जब ब्रत, यज्ञ, ध्यान, तप, मूर्तिपूजा आदि साधनों को तौला तो सभी साधन तौल मे हल्के पड़ गये। अपने महत्व के कारण भागवत कथा ही सब पर भारी रहा। उन्होनें बताया अपनी लीला समाप्त करके जब भगवान निज धाम को जाने के लिए उद्बत हुए तो सभी भक्तगणो ने प्रार्थना किया कि हम आप के बिना कैसे रहेगें। तब भगवान ने कहा कि वे श्रीमद् भागवत कथा में समाए है। यह ग्रंथ सास्वत उन्ही का स्वरूप है। पठन-पाठन व श्रवण से तत्काल मोक्ष देने वाले इस महाग्रंथ से सप्ताह विधि से श्रवण करने पर निश्चय ही भक्ति प्रदान करता है।



रिपोर्ट: जयदीप चौबीसा

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल