घुमंतू जाति संस्कार केन्द्र रावतपुरा, कानोड़ का अवलोकन
कानोड़ रेलवे स्टेशन पर रावतपुरा ग्राम पंचायत में अटल सेवा केंद्र पर राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास का प्रवास मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे धुमतू जाति के संस्कार केंद्र का अवलोकन करने क्षेत्रीय प्रचारक ने दौरा किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रचारक ने बालकों को 'संगठन में ही शक्ति है' जैसी कहानियां सुनाई तथा देश, धर्म और संस्कार के छोटे-छोटे प्रश्न पूछ कर बालकों में जिज्ञासा जागृत की। इस दौरान धुमतू जाति प्रमुख भारत सिंह, विभाग प्रचारक धनराज, खंड संघचालक फतेहनगर धनपाल, कानोड़ धुमतू जाति ने संस्कार केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान कानोड़ खंड के कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

