आज मनाया जा रहा हैं गुरु पर्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री गुरु नानक जी का जन्मदिन मनाया जाता है। गुरू नानक जी की जयंती या गुरु पर्व, सिख समुदाय में मनाए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन गुरु नानक जी के जन्म को स्मरण करता हैं। इसे गुरु पर्व या 'गुरुओं का उत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जी का जन्म 548 वर्ष पहले 15 अप्रैल 1469 में तलवंडी में हुआ था। ये स्थान पाकिस्तान में है और इस स्थान को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। इस पर्व की शुरुआत दो दिन पहले से ही गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से शुरु हो जाती है। 48 घंटे तक चलने वाले इस पाठ को अखंड पाठ कहा जाता है। गुरु पर्व के अवसर पर धर्म ग्रंथों को सजाया जाता है और उनका शब्द कीर्तन किया जाता है। इसके साथ निशान साहिब व पंच प्यारों की झाकियां निकाली जाती हैं, इसमें वो सिख धर्म के झंडे लिए होते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में लेकर चला जाता है। इसे नगर कीर्तन के नाम से जाना जाता है। Image Credit उन्होंने बचपन से ही रूढ़िवादिता के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत कर दी थी, जब उन्हें 11 साल की उम्र में जनेऊ धारण करवाने की रीत का पालन किया जा रह...