आज हैं नरक चतुर्दशी, पाप और नर्क से मुक्ति हेतु किया जाता हैं पुजन

नरक चतुर्दशी को नरक चौदस या नर्का पूजा, रूप चतुर्दशी और छोटी दीपावली के नाम से भी मनाते हैं। यह पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन होता है जो इस बार 6 नवंबर 2018 को मंगलवार के दिन मनाया जायेगा।
दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी के दिन संध्या के पश्चात दीपक प्रज्जवलित किए जाते हैं। इस चतुर्दशी का पूजन कर अकाल मृत्यु से मुक्ति तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यमराज जी की पूजा व उपासना की जाती है।

क्या हैं आज के दिन का महत्व?

Image Credit

ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रातःकाल तिल का तेल लगाकर अपामार्ग यानि चिचड़ी की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है।

इस दिन व्रत रखने का भी अपना महत्व है। कहते है कि रूप चौदस पर व्रत रखने से भगवान श्रीकृष्ण व्यक्ति को सौंदर्य प्रदान करते हैं। इस व्रत में प्रात स्नान के बाद भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण के दर्शन करने जा उत्तम होता हैं।

नरक चतुर्दशी से जुड़ी पौराणिक कथाएं

इस रात दीए जलाने की प्रथा के संदर्भ में कई पौराणिक कथाएं हैं। एक कथा के अनुसार आज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी और दुराचारी दुर्दांत असुर नरकासुर का वध किया था और 16 हजार एक सौ कन्याओं को नरकासुर के बंदी गृह से मुक्त कर उन्हें सम्मान प्रदान किया था। इस उपलक्ष्य में दीयों की बारात सजाई जाती है।

Image Credit
इस दिन के संदर्भ में एक दूसरी कथा यह है कि रंति देव नामक एक पुण्यात्मा और धर्मात्मा राजा थे। उन्होंने अनजाने में भी कोई पाप नहीं किया था लेकिन जब मृत्यु का समय आया तो उनके समक्ष यमदूत आ खड़े हुए। 
यमदूत को सामने देख राजा अचंभित हुए और बोले मैंने तो कभी कोई पाप कर्म नहीं किया फिर आप लोग मुझे लेने क्यों आए हो क्योंकि आपके यहां आने का मतलब है कि मुझे नर्क जाना होगा। आप मुझ पर कृपा करें और बताएं कि मेरे किस अपराध के कारण मुझे नरक जाना पड़ रहा है।

यह सुनकर यमदूत ने कहा कि हे राजन् एक बार आपके द्वार से एक बार एक ब्राह्मण भूखा लौट गया था, यह उसी पापकर्म का फल है। इसके बाद राजा ने यमदूत से एक वर्ष समय मांगा। तब यमदूतों ने राजा को एक वर्ष की मोहलत दे दी। राजा अपनी परेशानी लेकर ऋषियों के पास पहुंचे और ऋषि ने उन्हें बताया कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का व्रत करें और ब्राह्मणों को भोजन करवा कर उनके प्रति हुए अपने अपराधों के लिए क्षमा याचना करें। राजा ने वैसा ही किया। इस प्रकार राजा पाप मुक्त हुए और उन्हें विष्णु लोक में स्थान प्राप्त हुआ। उस दिन से पाप और नर्क से मुक्ति हेतु भूलोक में कार्तिक चतुर्दशी के दिन का व्रत प्रचलित है।


अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



gifs website


आज के सभी समाचार:


  • कानोड़: जानिए पिली मिटटी लाने की परंपरा (पूरा पढ़े)
  • बीजेपी छोड़ जनता सेना में शामिल हुए दलपत सुराणा (पूरा पढ़े)
  • ड्रीम वर्ल्ड पब्लिक स्कुल कुण मे रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन (पूरा पढ़े)
  • आज मनाया जा रहा हैं धनतेरस का त्यौहार (पूरा पढ़े)
  • सांसद के जन्मदिन पर भीण्डर व भटेवर में फल एंव बिस्किट वितरण और वृक्षारोपण (पूरा पढ़े)
  • भीण्डर: त्यौहारों को देखते हुए सीएलजी की बैठक सम्पन्न (पूरा पढ़े)
  • खेत पर मिला 40 वर्षीय बंसीलाल का शव, पुलिस जांच में जुटी (पूरा पढ़े)
  • भीण्डर: भैरव राजकीय विद्यालय की शिक्षिका का राष्ट्रीय एकता अवार्ड के लिए चयन (पूरा पढ़े)
  • भीण्डर: काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन (पूरा पढ़े)
  • live-tv-namaste-gaon.png

    recent posts

    Recent Posts Widget

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

    लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

    ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

    बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

    सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

    ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

    भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

    कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल