देश मना रहा है 86 वां वायुसेना दिवस


आज  पूरा  देश  86 वां वायुसेना  दिवस  मना  रहा  है। भारतीय वायुसेना को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित किया गया था। वायुसेना भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, और वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। सभी संभावित खतरों से भारतीय हवाई क्षेत्र की रक्षा करना, सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं के साथ सामंजस्य स्थापित कराना और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा भारतीय वायुसेना की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भारतीय वायुसेना युद्ध के मैदान में भारतीय सेना के सैनिकों को हवाई समर्थन तथा सामरिक और रणनीतिक एयरलिफ्ट करने में भी सहयोग देती है।

वायुसेना से जुड़ी कुछ खास बाते-

•भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसी मौके को याद करते हुए हर साल इस दिन को भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

• आजादी से पहले इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था मगर बाद में इसके नाम से रॉयल शब्द को हटा दिया गया।

• भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।

• भारतीय वायुसेना के पास कुल मिलाकर 1,70000 जवान और 1350 लड़ाकू विमान हैं। अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत में सबसे बड़ी वायुसेना मौजूद है।

• भारतीय वायुसेना के 60 से ज्यादा एयरबेस हैं जो देश के हर कोने में स्थित हैं।

• साल 1990 में पहली बार महिलाओं को भी सशस्त्र बल में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें शार्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के तौर पर सिर्फ 14 से 15 साल तक ही सर्विस देने की अनुमति दी गई। साल 1990 में ही पहली बार चॉपर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले दल में महिलाओं को शामिल किया गया।

• भारतीय वायु सेना में पांच कमानें हैं। नई दिल्ली में पश्चिमी कमान, इलाहाबाद में केंद्रीय (मध्य) कमान, शिलांग में पूर्वी कमान, जोधपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान और तिरुअनंतपुरम में दक्षिणी कमान है।

• भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के कमांडर इन चीफ होते हैं। भारतीय वायुसेना के दायित्व ओर उसके मिशन को सशस्त्र बल अधिनियम 1947 के द्वारा पारिभाषित किया गया है।

• वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है।

• भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते।

प्रधानमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी कर वायु सैनिक और उनके परिवारों को प्रति अभिनंदन व्यक्त किया।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल