SUNDAY DOSE । इस सप्ताह अच्छी बारिश के लिए रीती रिवाजो के साथ हुई मेंढ़को की शादी वही दिन दहाड़े हुई तीन लूट की वारदाते, नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर खुद फांसी पर लटका युवक
1. ज्वैलर्स के आंखों में मिर्च डालकर लूट के प्रयास में चार आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ । अरनोद कस्बे में एक सोना चांदी के व्यापारी के आँखों में मिर्च डालकर लूट के प्रयास करने वाले मामले में अरनोद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अरनोद ने पांच दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की शाम को करीब 8.00 बजे के आस-पास अपनी सोने चांदी की दुकान बन्द करके मोटरसाईकिल से बैग में सोने चांदी व रुपये रखकर अपने घर नाकोड नगर जा रहा था। उसी समय अज्ञात बादमाशों ने आंखों में मिर्च फेंकी, लेकिन मिर्च आंखों में नही गिरने से उसके साथ लूट नही हो सकी और बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
2. सेमारी में एक मोबाइल शॉप से दिन दहाड़े युवको ने किए 2 मोबाइल पार
उदयपुर जिले के सेमारी तहसील मुख्यालय क्षेत्र में सेमारी के गणपति चोक पर सागर मोबाइल शॉप से दो युवको ने दिन दहाड़े दो मोबाइल पार कर लिए। दुकान के मालिक ने बताया की दुकान पर दो बदमाश आए जिसमे एक बदमाश कुछ दूरी पर बाइक चालू कर बैठा और दूसरा दुकान पर मोबाइल खरीदने के बहाने आया। मौका के फायदा उठा कर बाइक पर सवार साथी के साथ दो मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए।
3. अनोखी मान्यता : अच्छी बारिश चाह में बांसवाड़ा में हुई मेंढक मेंढकी की शादी
बांसवाड़ा में तेज और जल्द बारिश हो इसके लिए मेंढक और मेंढक की अनोखी शादी का आयोजन किया गया। सबसे पहले कई जोड़े मेंढक और मेढकी की व्यवस्था की गई। इन्हें पहले से ही पानी के मटके में रखा गया था। इसके बाद इन्हें इत्र और खुशबू के पानी में नहलाया गया। इसके साथ ही इन्हें हल्दी के पानी में भी नहालाया गया। इन्हें हल्दी लगाई गई कपड़े पहनाए गए अन्य ऐसे ही कार्य हुए जैसे सामान्य शादियों में हुआ करते हैं।
इसके बाद ढोल की व्यवस्था की गई और जमकर ढोल बजे। इस दौरान आसपास के बाजार में आए लोग भी इस शादी में शरीक हुए और सभी ने नृत्य किया। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से अच्छी और तेज बारिश होती है। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
4. कपासन में बैंक में पैसा जमा कराने गए युवक की जेब काटकर अज्ञात बदमाश 50 हजार लेकर फरार
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन शहर स्थित एक बैंक में पैसा जमा कराने गए युवक की जेब काटकर अज्ञात बदमाश 50 हजार लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक व पैसे जमा कराने गए थे, इसी दौरान वह अपनी बारी का इन्तजार करने के लिए कतार में खड़ा हो गया। इसी बीच अज्ञात बदमाश ने उसकी जेब में रखे हुए पचास हजार रूपए पार कर लिए।
5. झाडोल में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पीहर पक्ष ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र के सुल्तान जी का खेरवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विवाहिता अकेले मंदिर की तरफ निकली थी कुछ समय बाद सुल्तान जी का खेरवाड़ा मंदिर के पास मृत अवस्था में मिली। पिहर पक्ष द्वारा घटनास्थल की हालत को देखते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
6. सरकारी शराब के ठेकेदारों के निजी दफ्तर में चोरी
डूंगरपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र में सरकारी शराब के ठेकेदारों के निजी दफ्तर में लाखो रुपए की चोरी हुई। जानकारी के अनुसार शहर के सरकारी शराब के छह ठेकेदारों का एक निजी दफ्तर औधोगिक क्षेत्र में दफ्तर से छह दुकानों का केश इक्क्ठा होने के पश्चात शराब सम्बंधित लेने की प्रकिया होती।
इस पर छह ठेकेदारों की ओर से शुक्रवार से रविवार तीन दिन का केश लगभग 16 लाख से अधिक रुपए दफ्तर में पड़ा हुआ था। जिसपर रविवार रात को चोरों द्वारा अलमारी का लॉक तोड़ कर अंदर से 16 रुपए निकाल कर ले गए।
7. पहले नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, फिर खुद फंदे से लटका युवक
डूंगरपुर । दोवड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक आरोपी ने घर में अकेली सो रही नाबालिग छात्रा से साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब छात्रा की चाची आई तो देखा की छात्रा बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस सूचना पर पीड़िता छात्रा के घर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने लापिया निवासी नितेश कलासुआ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने नितेश की छानबीन शुरू की। तलशी के दौरान पुलिस को कोलखंडा जंगलों में नितेश पेड़ से फंदे से लटका मिला।
8. कुराबड़ क्षैत्र में पूर्व विधायक भीण्डर के कार्यकाल का 1 करोड़ 20 लाख का कार्य हुआ पूर्ण
कुराबड़ क्षेत्र के चरमर गांव एवं बंबोरा में गौरव पथ अब यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए राहत पहुंचाएगा। गौरतलब है कि इन गौरव पथ का कार्य पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डर ने अपने कार्यकाल के दौरान शिलान्यास कर शुरू करवा दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने इस पर ग्रेवल डाल दिया लेकिन सरकार बदलते ही गौरव पथ का काम बंद हो गया।
पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर का दरवाजा खटखटाने पर न्यायालय ने सभी सड़कों के काम शुरू करने के निर्देश दिए। इस क्रम में करीब 60-60 लाख का चरमर एंव बंबोरा में गौरवपथ का कार्य पूर्ण हुआ।
9. चारागाह भूमि से प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए, तीन मकानों को किया सील
सलूंबर क्षेत्र के झल्लारा का थाना क्षेत्र के गरडॉ ग्राम में चारागाह जमीन से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाते हुए वहां बने पक्के मकानों को सील कर राजस्व कब्जे में लिया। जेताणा पटवार मंडल के अंतर्गत आने वाली गरडा गांव में चारागाह जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था, कुछ ने चारागाह जमीन पर पक्के मकान भी बना दिये गए थे।
जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध कब्जे को हटाते हुए, नोटिस जारी किये। साथ ही चारागाह जमीन पर भविष्य में कब्जा करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान चरनोट जमीन पर निर्माणधिन तीन मंजिला मकान को खाली करवाते हुए सील कर राजस्व कब्जे में लिया गया।
10. प्रतापगढ़ एसीबी टीम की बांसवाड़ा में बड़ी कार्यवाही, सरपंच पति और एक वार्ड पंच को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ एसीबी टीम ने बांसवाड़ा में बड़ी कार्यवाही करते हुए सरपंच पति और एक वार्ड पंच को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बड़गांव ग्रामपंचायत के सरपंच पति सेवालाल और वार्ड पंच दिलीप को ईमित्र के बिल पास करने के लिए 7000 रुपए की रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया गया है।
11. वल्लभनगर SHO सुमेर सिंह को किया निलंबित
वल्लभनगर थानाधिकारी को निलंबन आदेश के आदेश जारी किए गए है। जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना वललभनगर जिला उदयपुर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए आईजी विनीता ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए है।
12. दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी मैनेजर से सवा तीन लाख रुपयों सहित बाइक लूटी
फलासिया थानांतर्गत आमलेटा घाटा में मंगलवार दोपहर एक फाइनेंस कंपनी मैनेजर से अज्ञात बदमाशों ने सवा तीन लाख रुपए नगद सहित बाइक लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने जैसे तैसे थाने पहुंचकर दी। सूचना के बाद थानाधिकारी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।










