राजस्थान में 22 हजार पार कोरोना संक्रमित: प्रदेश में आज राजसमंद में 27, उदयपुर में 17 व भीलवाड़ा में 11 नए केस आए सामने
कोरोना का कहर राजस्थान में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 659 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार 63 हो गई है। वहीं 16,866 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 482 मरीजों की मौत हो गई है।
चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात 08:30 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार उदयपुर जिले में आज 17 नए केस सामने आए है। अब तक 812 केस सामने आए हैं। सिरोही जिले में आज 4 नए केस सामने आए जो बढ़कर 624 हुई है।
659 #COVID19 cases, 291 discharged & 10 deaths reported in Rajasthan today, as of 8:30 pm. Total number of cases in the state is now at 22063, including 4715 active cases & 482 deaths: State Health Department pic.twitter.com/G2UineYVBZ— ANI (@ANI) July 8, 2020
डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 479 है। राजसमंद जिले में आज 27 नए केस सामने आए जो बढ़कर 348 हुई है। प्रतापगढ़ में 141 हो गये है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में जो 283 कोरोना पॉजिटिव है। बांसवाड़ा जिले में कुल कोरोना के 100 मरीज है।

