राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17000 पार पहुंचा, प्रदेश के उदयपुर में 685, सिरोही 460, डूंगरपुर 431, भीलवाड़ा 250 एवं राजसमंद में 234 कोरोना मामले
कोरोना का कहर राजस्थान में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 327 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 17,271 हो गई है। वहीं 13,611 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 399 मरीजों की मौत हो गई है।
चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात 08:30 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार उदयपुर जिले में आज 4 नए केस सामने आए है। अब तक 685 केस सामने आए हैं। सिरोही जिले में आज 15 नए केस सामने आए जो बढ़कर 460 हुई है। डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 431 है।
327 new #COVID19 positive cases and 8 deaths have been reported in Rajasthan till 8:30 PM today. Total number of positive cases 17271 and death toll is at 399: State Health Department pic.twitter.com/RI4BJrpGYk— ANI (@ANI) June 28, 2020
राजसमंद जिले में आज 5 नए केस सामने आए जो बढ़कर 234 हुई है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में जो 250 कोरोना पॉजिटिव है। बांसवाड़ा जिले में कुल कोरोना के 99 मरीज है।

