कल खुलेगा कानोड़ नगर की सरकार का पिटारा, किसकी बनेगी सरकार?


कानोड़ नगर पालिका के चुनाव के परिणाम मंगलवार को नगर की सरकार के लिए खुल जाएंगे। ईवीएम में कैद वोटों का पिटारा जैसे जैसे खुलेगा वैसे वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो जाएगी। क्योंकि त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी है पालिका, किस और करवट लेगी यह कहा नहीं जा सकता। क्या कमल, कांग्रेस फिर से पालिका बोर्ड बनाएगी या फिर जनता सेना यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।
                                 
गौरतलब है कि 2014 में हुए नगर पालिका चुनाव में 15 वार्ड हुआ करते थे उस समय भाजपा को 8, कांग्रेस को दो, जनता सेना को 5 सीटें मिली थी  उस समय भाजपा, कांग्रेस ने मिलकर बोर्ड बनाया था लेकिन जनता सेना ने दोनों ही पार्टियों से कोई समझौता नहीं किया था अब ऐसे में इन कयासों पर विराम नहीं लगाया जा सकता है कि फिर से कमल, कांग्रेस बोर्ड बनाएगी या जनता सेना।  लेकिन वार्डौ के हुए परिसीमन से 15 वार्डों को 20 वार्ड किया गया था जिससे कांग्रेस व भाजपा को फायदा होने की पूरे कयास लगाए जा रहे हैं।                                 

इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व जनता सेना के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां पर भाजपा ने राजस्थान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़ सांसद सी।पी। जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओसवाल, धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा, सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा, राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, विधायक का चुनाव हार चुके उदय लाल डांगी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, डेरी चेयरमैन गीता पटेल, देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार समेत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जिले के कई भाजपा के कई दिग्गजों ने यहां पर भाजपा के लिए कमान संभाल रखी थी।

तो वही सत्ता में काबिज कांग्रेस ने वर्तमान विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व विधायक मावली पुष्कर डांगी, पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा, जिला परिषद सदस्य हनुमत सिंह बौहेडा, माधव लाल अहीर, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, भिंडर ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल मेनारिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष भिंडर देवेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, भिंडर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष श्यामसुंदर साहू, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,पूर्व कानोड़ पालिका उपाध्यक्ष मनोज भाणावत समेत कांग्रेस के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों ने पूरा जोर लगा रखा था।                                          

जनता सेना अपने सुप्रीमो व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर के सहारे पूरा चुनाव लड़ी। जनता सेना के प्रत्याशियों को पूर्व विधायक भिंडर ने पूरा समय दिया और घर-घर दस्तक दी।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल