धरियावद के रेनिया मगरी के सबसे छोटे रास्ते को सुचारू किया

धरियावद । नगर में बालिका स्कूल के पास से जाने वाला मार्ग सुकली नदी होते हुए रेनिया मंगरी मार्ग विगत कई महीनों से झाड़ियों, कचरे व नालियों के अभाव से बन्द पड़ा था। जलदाय विभाग धरियावद कुआं नंबर 1 पानी की सप्लाई का भी यही रास्ता है। यह रेनिया मंगरी छात्रावास से बालक-बालिकाओ के आने के लिए और किर गवारी से धरियावद आने का सबसे छोटा रास्ता है। 

ग्राम पंचायत धरियावद द्वारा पक्का नाला बनवा रखा है, पर 500 फीट तक नाला नहीं होने की वजह से कच्चे रोड पर पानी आ रहा है। एवम झाड़ियां होने के चलते रास्ता लम्बे समय से बन्द पड़ा है, जिससे स्थिति बहुत ही खराब हालत में थी। ग्राम वासियों ने मिलकर वार्ड पंच दिव्या सोनी, सचिव चंद्रप्रकाश, धीरज सालवी को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत करवाया। 


वार्ड पंच दिव्या सोनी द्वारा सरपंच को स्थिति से अवगत कराया, जिसके पश्चात समाधान देते हुए ग्राम पंचायत धरियावाद द्वारा जेसीबी से कच्चा नाला बनवाकर, भराव डालकर रास्ता सही करवाया गया। मौके पर पूर्व सरपंच के बी मीणा, वार्ड पंच दिव्या एवम समाजसेवी दिव्य सोनी, बंटी भाई  व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत को धन्यवाद दिया।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल