कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले ओम बिरला ने बतौर स्पीकर ली सुमित्रा महाजन की जगह

Image Source - AAJ Tak
राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले ओम बिरला की तारीफ में पीएम मोदी ने की। उन्होने कहा कि "हम सबके लिए गर्व का विषय है कि स्पीकर पद पर आज हम ऐसे व्यक्ति का अनुमोदन कर रहे हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से ही जीवन का सर्वाधिक उत्तम समय, बिना किसी ब्रेक के समाज की किसी न किसी गतिविधि में व्यतीत किया है।"

बिरला (57) राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। बिरला लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे।

Image Source - Zee News
बिरला अपने छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं, इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े।उन्होने 2003 में राजस्थान विधानसभा चुनावों में कोटा दक्षिण सीट पर कांग्रेस के दिग्गज शांति धाड़ीवाल को हराया। इसके बाद वह लगातार तीन बार विधायक रहे। इस साल के आम चुनाव में बिरला ने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 2,79,677 मतों से हराया।

बिरला का जन्म 23 नवंबर 1962 को हुआ था। उनके पिता श्रीकृष्ण बिरला सरकारी सेवा में थे जबकि मां शकुंतला गृहिणी थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोटा के गुमानपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से की और उसके बाद बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम व एम.कॉम किया। उनकी शादी चिकित्सक अमिता से हुई और उनकी दो बेटियां- अंजली, आकांक्षा हैं।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल